May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

गुरुचट्टी कुशवाहा समाज के द्वारा बुढ़वा महादेव में 24 घंटे का अखंड हरिकृतन का हुआ आयोजन

Advertisement

गुरुचट्टी कुशवाहा समाज के द्वारा बुढ़वा महादेव में 24 घंटे का अखंड हरिकृतन का हुआ आयोजन

100 सालों से अधिक समय से किया जा रहा है कीर्तन

बड़कागांव रितेश ठाकुर

बड़कागांव: पूरे राज्य में विख्यात महुदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में गुरूचट्टी कुशवाहा समाज के ओर से सावण माह के पवित्र माह के पूर्णिमा के शुभ अवसर पर 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया। यह अखंड हरी कीर्तन बुधवार को 10:51 सुबह से स्टार्ट किया गया जो की पूर्णिमा के दिन 10:51 में समाप्त किया जाएगा। उपस्थित अखंड हरि कीर्तन करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा हमारे पूर्वजों के द्वारा पिछले 100 वर्षों से भी अधिक समय से किया जा रहा है। जिसका अनुपालन आज के युग में भी हमलोग कर रहे है। आगे उन्होंने बताया कि 100 वर्ष पहले जब बारिश नहीं होने के कारण खेती नहीं हो पा रही थी तब हमारे पूर्वजों ने 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन कर भगवान भोलेनाथ से बारिश की कामना किया करते थे। तत्पश्चात अच्छी बारिश हुई और समस्त बड़कागांव कर्णपुरा क्षेत्र में खेती भी हो पाई। जिसके बाद से इस परंपरा को आज तक चलाया जा रहा है। और प्रत्येक सावन माह की पूर्णिमा में 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया जाता है। ताकि समस्त बड़कागांव कर्णपुरा क्षेत्र में सुख समृद्धि व शांति बना रहे। मौके पर मुख्य रूप से बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता, बुधिनाथ महतो, प्रभु दयाल महतो, द्वारिका महतो, बंधु महतो, नरसिंह प्रसाद, सुखदेव महतो, अरुण महतो, बिगल किशोर महतो, हुलश प्रसाद दांगी, सुरेश महतो, लालमणि महतो,भीखन महतो, अरविंद महतो,धर्मनाथ महतो,साधु महतो, रामेश्वर महतो, छत्रु महतो,मनोहर महतो,कंचन महतो,नारायण महतो, जयनंदन महतो,सरोज महतो, मिसरी महतो,प्रकाश कुमार,उमेश महतो, मिठू महतो,देवा महतो, सत्यानरण महतो, सीटू महतो,अंकित राज,उतीम महतो,लालसाही महतो,मदन महतो, विशेश्वर महतो, माधो महतो,सोहन महतो, सत्याजीत विद्या अलंकार, रविन्द्र महतो, श्रीवास्तव कुमार सहित समस्त गुरुचट्टी कुशवाहा समाज के लोग उपाथित थे।

Advertisement

Related posts

विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन द्वारा कल बिरहोर परिवारों के बीच मिठाई एवं अनाथ बच्चों के बीच अंगवस्त्र का किया जायेगा वितरण

jharkhandnews24

समता सैनिक दल के पदाधिकारीयों ने योगेंद्र प्रसाद महतो को डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट की

jharkhandnews24

एनएमओपीएस हजारीबाग जिला इकाई का पुनर्गठन, प्रकाश कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

jharkhandnews24

नम आंखों से द गाइड इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने किया मां शारदे की विदाई

jharkhandnews24

बीएसएफ से सेवानिवृत्त जवान भागीरथ प्रसाद के पैतृक गांव वापसी पर सम्मान समारोह का आयोजन

jharkhandnews24

हर घर नल जल योजना से पेयजल की समस्या से प्रखंड वासियों को मिलेगा राहत, समिति की बैठक में हुआ चर्चा

jharkhandnews24

Leave a Comment