बरकट्ठा में गायत्री परिवार की ओर से प्रखंड स्तरीय गोष्ठी एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। दिव्य कल्याण आश्रम परिसर बरकट्ठा में गायत्री परिवार की ओर से प्रखंड स्तरीय गोष्ठी एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वेद माता गायत्री एवं माता भगवती देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम में शांतिकुंज हरिद्वार गायत्री परिवार के झारखंड प्रभारी त्रिलोचन साहू, गायक सह वादक प्रशांत कुमार और जिला उपोजन प्रभारी रघुनंदन साहू मौजूद थे। झारखंड प्रभारी त्रिलोचन साहू ने कहा कि मानव में देवत्व का विकास वर्तमान परिस्थितियों की मांग है। आज परिस्थिति बस धर्म और अध्यात्म की परिभाषा बदल गई है। मनुष्य का भावनात्मक नवनिर्माण करना उसमें संवेदना, मानवता तथा इंसानियत पैदा करना ही सच्चा अध्यात्म है। उन्होंने कहा कि मात्र गायत्री मंत्र के जाप से ही आदमी की सोई हुई और खोई हुई प्रतिष्ठा प्राप्त हो जाती है। इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक शिव शंकर मोदी, बरकट्ठा जिप सदस्य कुमकुम देवी, उप प्रमुख सूरजी देवी, गोपेश्वर प्रसाद, छोटेलाल प्रसाद, रीतलाल प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, सिद्धार्थ योगी, रामचंद्र साव, सरस्वती देवी, मालती विश्वकर्मा, संतोषी देवी समेत आदि गायत्री परिवार के सैकड़ो लोग उपस्थित थे।