May 19, 2024
Jharkhand News24
जिला

सदर विधायक के प्रयास से कटकमदाग वासियों को मिली राहत, अब डीएसपी से मुख्यालय में ही होगी मुलाकात

Advertisement

सदर विधायक के प्रयास से कटकमदाग वासियों को मिली राहत, अब डीएसपी से मुख्यालय में ही होगी मुलाकात

लोगों ने विधायक मनीष जायसवाल के प्रयास को सराहा, पगड़ी बांधकर, फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर जताया आभार

संवाददाता : हजारीबाग

झारखंड विधानसभा मानसून सत्र- 2023 के दौरान हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र की जनता के ज्वलंत समस्या को पुरजोर तरीके से उठाए जाने के बाद कटकमदाग प्रखंड को बड़कागांव अनुमंडल पुलिस मुख्यालय से हटाकर पुनः मुख्यालय क्षेत्र किए जाने से हर्षित और पुलकित कटकमदाग की जनता ने विधायक मनीष जायसवाल का पुरजोर तरीके से स्वागत और अभिनंदन किया। विधायक सेवा केंद्र परिसर में पहुंचे कटकमदाग के सैकड़ों लोगों ने विधायक मनीष जायसवाल को पगड़ी बांधकर, फूल माला पहना कर और पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार जताया एवं धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है की कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र की जनता को डीएसपी से मिलने के लिए 30 किलोमीटर की दूरी तय कर बड़कागांव जाना पड़ता था। जनता के इस दर्द को विधायक मनीष जायसवाल ने जैसे ही सदन पटल पर रखा मामले का निस्तारण हो गया और पुनः कटकमदाग क्षेत्र के लिए मुख्यालय डीएसपी को कार्यभार दे दिया गया। जिससे कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत हुई। विधायक मनीष जायसवाल को आभार जताते वालों में कटकमदाग विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, कृषि एवं जन वितरण प्रणाली प्रतिनिधि इंद्रनारायण कुशवाहा, मंडल प्रभारी केपी ओझा, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, मंडल उपाध्यक्ष कमल कुमार साहू, मंडल महामंत्री वीरेंद्र साव, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय गिरी, भाजयुमो महामंत्री आशीष कुमार गुप्ता, किसान मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश यादव, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष लीलावती देवी, मसरातु पंचायत मुखिया प्रतिनिधि धीरज कुमार, कटकमदाग मुखिया प्रतिनिधि सुनील गोप, बानादाग पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार, कुसुंभा मुखिया कल्लू राम, सुनील मालाकार, विकास यादव, उमेश पासवान, धीरज राणा, योगी यादव, सागर कुमार, बसंत यादव, जगन्नाथ प्रजापति, रोहन साहू, सदानंद ओझा, प्रीतम कुमार, राजू यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Advertisement

Related posts

बैल के हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल

hansraj

hansraj

पलामू में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ की आत्महत्या

jharkhandnews24

हजारीबाग को वंदे भारत के बाद मिलने जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस की सौगात

jharkhandnews24

श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस पर कविता गायन व पुस्तक पाठन प्रतियोगिता का हुआ अयोजन

hansraj

मिलावटी खाद बेचने का आरोप में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

hansraj

Leave a Comment