खेलकूद से बच्चों में बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होता है: संघमित्रा कुमारी वार्डेन
केजीबीवी चौपारण से खेलों झारखंड कार्यक्रम में हर खेल में बच्चे लेंगे भाग: प्रतिमा कुमारी
चौपारण : प्रकाश कुमार रजक
चौपारण प्रखंड के पंचायत मानगढ़ में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में खेलो झारखंड 2023 के तहत खेल का कार्यक्रम किया गया|जिसमें विद्यालय के जूनियर कक्षा 6 से 8 तथा सीनियर वर्ग में 9 से 12 के छात्राओं ने भाग लिया|खेल की शुरुआत खेल शिक्षिका प्रतिमा कुमारी एवं शिक्षक ब्रह्मदेव साव ने बच्चों को खेल के सभी नियमों को बता कर खेल का शुरूआत किए| खेल के बाद वार्डेन संघमित्रा कुमारी ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होता है। साथ ही इस तरह के आयोजन से सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चों को प्रखंड , जिला, राज्य एवं देश स्तर पर खेलने का अवसर प्रदान होता है। खेल शिक्षिका प्रतिमा कुमारी ने बताया कि विभिन्न खेलों में 100, 200, 400, 800 मीटर की दौड,ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेक, भाला फेंक, रिले रेस एवं फुटबॉल आदि शामिल है जिसमें विद्यालय के बच्चे हर खेल में भाग लिए और विद्यालय स्तर पर बच्चों ने अच्छे से खेला। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपनी ओर से सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किए। इस खेलो झारखंड कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्तर पर वार्डेन संघमित्रा कुमारी खेल शिक्षिका प्रतिमा कुमारी ब्रह्मदेव साव बालेश्वर कुमार राजेंद्र कुमार विकास सिन्हा मीरा राणा पूजा राणा इत्यादि उपस्थित रहे।