मधुबन गांव स्थित दुर्गा मंदिर में माता के दरबार में सोलह श्रृंगार चढ़ाया गया. शामिल हुए पूर्व विधायक जानकी यादव
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तुईयो पंचायत के ग्राम मधुबन स्थित दुर्गा मंदिर में माता के दरबार में सोलह सृंगार चढ़ाया गया। मधुबन निवासी प्रकाश ठाकुर एवं केंदुआ वन निवासी ब्रह्मदेव सिंह के द्वारा दुर्गा माता को सोलह सृंगार सहित डाक चढ़ाया। कार्यक्रम में बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, उपप्रमुख सूरजी देवी मुख्य रूप से शामिल हुई। पूर्व विधायक ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर क्षेत्रवासियों के लिए सुख समृद्धि, शांति के लिए कामना किया। मौके पर पूर्व मुखिया दशरथ यादव, वार्ड सदस्य मालती देवी, चिंता देवी, दशरथ यादव, दीपक ठाकुर, बालेश्वर ठाकुर, विजय कुमार यादव, राजू यादव, राजेश ठाकुर, जागेश्वर ठाकुर, प्रसादी ठाकुर, मनोज यादव, महादेव राणा, नरेश यादव, द्वारिका ठाकुर, कालेश्वर यादव, महेश यादव, सुखदेव यादव, भोला यादव, त्रिवेणी यादव, बद्री दास, शंकर दास, रामदेव यादव, महादेव ठाकुर, उपेंद्र यादव, पवन यादव, शशिकांत यादव, महादेव ठाकुर, अरुण ठाकुर, हिरामन ठाकुर, उमेश यादव, नरेश यादव, राजेश यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।