May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

आखिर इस्लाम समुदाय क्यों मनाते है झाकियों सहित मुहरर्म की त्यौहार

Advertisement

आखिर इस्लाम समुदाय क्यों मनाते है झाकियों सहित मुहरर्म की त्यौहार

इस त्यौहार की माह को अल्लाह का महीना कहा जाता है : डॉ आरसी मेहता

शिव शंकर शर्मा
इचाक : यह बातें हजारीबाग विधानसभा के उपविजेता एवं कांग्रेस प्रमंडलीय स्वास्थ्य अध्यक्ष डॉ आरसी मेहता ने कहा कि मुहर्रम अरबी उर्दू/फ़ारसी इस्लामी वर्ष यानी हिजरी वर्ष का पहला महीना है। हिजरी वर्ष का आरंभ इसी महीने से होता है। इस माह को इस्लाम के चार पवित्र महीनों में शुमार किया जाता है। अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद (सल्ल.) ने इस मास को अल्लाह का महीना कहा है। साथ ही इस मास में रोजा रखने की खास अहमियत बयान की है। मुख्तलिफ हदीसों, यानी हजरत मुहम्मद (सल्ल.) के कौल (कथन) व अमल (कर्म) से मुहर्रम की पवित्रता व इसकी अहमियत का पता चलता है। ऐसे ही हजरत मुहम्मद (सल्ल.) ने एक बार मुहर्रम का जिक्र करते हुए इसे अल्लाह का महीना कहा। इसे जिन चार पवित्र महीनों में रखा गया है, उनमें से दो महीने मुहर्रम से पहले आते हैं। यह दो मास हैं जीकादा व जिलहिज्ज। एक हदीस के अनुसार अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद (सल्ल.) ने कहा कि रमजान के अलावा सबसे उत्तम रोजे यह हैं, जो अल्लाह के महीने यानी मुहर्रम में रखे जाते हैं। यह कहते समय नबी-ए-करीम हजरत मुहम्मद (सल्ल.) ने एक बात और जोड़ी कि जिस तरह अनिवार्य नमाजों के बाद सबसे अहम नमाज तहज्जुद की है, उसी तरह रमजान के रोजों के बाद सबसे उत्तम रोजे मुहर्रम के हैं।
मुहर्रम के मौके पर ताजिये सहित जुलूस
मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का प्रथम मास है। इत्तिफाक की बात है कि आज मुहर्रम का यह पहलू आमजन की नजरों से ओझल है और इस माह में अल्लाह की इबादत करनी चाहीये जबकि पैगंबरे-इस्लाम ने इस माह में खूब रोजे रखे और अपने साथियों का ध्यान भी इस तरफ आकर्षित किया। इस बारे में कई प्रामाणिक हदीसें मौजूद हैं। मुहर्रम की 9 तारीख को जाने वाली इबादतों का भी बड़ा सवाब बताया गया है। हजरत मुहम्मद (सल्ल.) के साथी इब्ने अब्बास के मुताबिक हजरत मुहम्मद (सल्ल.) ने कहा कि जिसने मुहर्रम की 9 तारीख का रोजा रखा, उसके दो साल के गुनाह माफ हो जाते हैं तथा मुहर्रम के एक रोजे का सवाब (फल) 30 रोजों के बराबर मिलता है। गोया यह कि मुहर्रम के महीने में खूब रोजे रखे जाने चाहिए। यह रोजे अनिवार्य यानी जरूरी नहीं हैं, लेकिन मुहर्रम के रोजों का बहुत सवाब है।अलबत्ता यह जरूर कहा जाता है कि इस दिन अल्लाह के नबी हजरत नूह (अ.) की किश्ती को किनारा मिला था। इसके साथ ही आशूरे के दिन यानी 10 मुहर्रम को एक ऐसी घटना हुई थी, जिसका विश्व इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है। इराक स्थित कर्बला में हुई यह घटना दरअसल सत्य के लिए जान न्योछावर कर देने की जिंदा मिसाल है। इस घटना में हजरत मुहम्मद (सल्ल.) के नवासे (नाती) हजरत हुसैन को शहीद कर दिया गया था। कर्बला की घटना अपने आप में बड़ी विभत्स और निंदनीय है। बुजुर्ग कहते हैं कि इसे याद करते हुए भी हमें हजरत मुहम्मद (सल्ल.) का तरीका अपनाना चाहिए। बहुत ख़ुशी की बात है की जिले मे सभी प्रखंड मे सौहार्द पूर्ण मुहर्रम मनाया गया.

Advertisement

Related posts

सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल. रेफर

hansraj

गोरहर गांव में चल रही श्री श्री 108 श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ सह संगीतमय श्रीराम कथा का समापन

reporter

रेन्बो स्कूल बरही में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के साथ सरस्वती पूजा हुआ संपन्न

jharkhandnews24

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया नमन

jharkhandnews24

युवा साथी झारखंड ने चौपारण प्रखंड में किया अंगवस्त्र एवं मिठाई का वितरण

jharkhandnews24

एक और बिष्णुगढ के प्रवासी मजदूर की चेन्नई में मौत, शव मंगवाने की सरकार से गुहार

jharkhandnews24

Leave a Comment