आजसू देवघर का हल्ला बोल कार्यक्रम 24 जुलाई से होगा प्रारंभ, जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी जानकारी
झारखंड न्यूज़ 24
देवघर
उमेश चन्द्र मिश्रा
आज गुरुवार को आजसू पार्टी देवघर जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने प्रेस विज्ञप्ति कर यह जानकारी दी कि देवघर जिले के सभी 10 प्रखंडों के अंचल कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में आजसू पार्टी देवघर जिला कमेटी अपने सभी 10 प्रखंडों में हल्ला बोल कार्यक्रम 24 जुलाई से आरंभ करेगी तथा वर्तमान झारखंड सरकार की किसान विरोधी नीति- सिद्धांत एवं व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएगी। वहीं राज्य में संसाधनों की लूट, महिला उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और किसानों के विषय पर भी आवाज बुलंद करेगी। बताया कि अलग-अलग प्रखंड में अलग-अलग तारीख को हल्ला बोल कार्यक्रम किया जाएगा जिसकी सूची प्रखंड कार्यक्रम प्रभारी गण तय करेंगे। सर्वप्रथम सारवा प्रखंड कमेटी हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजित करेगी। सभी प्रखंड में सुचारू ढंग से कार्यक्रम सुनिश्चित हो इसके लिए प्रखंड स्तर पर सारवा प्रखंड से अविनाश कुमार उर्फ अविनाश यादव, कुणाल किशोर ठाकुर एवं चंद्रशेखर पांडेय, मधुपुर प्रखंड से मोहम्मद नाजिम रजा, तुलसी दास एवं ध्रुव कुमार, पालोजोरी प्रखंड से दीपक कुमार सिंह, अरुण कुमार महतो एवं गौतम कुमार महतो, सारठ प्रखंड से कृष्णा कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार वर्मा, बम शंकर शाही एवं चंदन कुमार राय, मोहनपुर प्रखंड से राज कुमार वर्णवाल, जितेंद्र कुमार, मुरारी केसरी, अरविंद कुमार यादव, वीरेंद्र यादव एवं प्रदीप कुमार यादव, देवघर प्रखंड से देवेंद्र कुमार मिश्रा, पार्थ सारथी, चंदन बर्नवाल, मुकेश कुमार पोद्दार, सुभाष राऊत एवं कामदेव राय, देवीपुर प्रखंड से नंदन सिंह राठौड़, नीरज कुमार गुप्ता, रविंद्र कुमार सिंह, आनंद कुमार तुरी एवं पंकज कुमार यादव, सोनारायथारी प्रखंड से तरुण कुमार राऊत, सुमित कुमार राव एवं छोटे लाल यादव, करौं प्रखंड से दीपक कुमार जयसवाल, अशोक कुमार वर्मा एवं नीरज कुमार सिंह व मार्गोमुंडा प्रखंड से मोहम्मद शहबाज, कुदामा बसहर, जाहिद अंसारी, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद सद्दाम अंसारी एवं मोहम्मद सोहेल अंसारी को प्रखंड कार्यक्रम प्रभारी का चयन किया गया है।
श्री लक्ष्य ने बताया कि इस हल्ला बोल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवघर जिले के सभी केंद्रीय सचिव व अति विशिष्ट अतिथि के रूप में देवघर जिले के सभी केंद्रीय समिति सदस्य शामिल होंगे।