May 17, 2024
Jharkhand News24
जिला

सावन के दूसरे सोमवारी के अवसर पर बुढ़वा महादेव मंदिर हजारीबाग में विधायक अंबा प्रसाद ने जनता के साथ किया रुद्राभिषेक

Advertisement

सावन के दूसरे सोमवारी के अवसर पर बुढ़वा महादेव मंदिर हजारीबाग में विधायक अंबा प्रसाद ने जनता के साथ किया रुद्राभिषेक

राज्य वासियों के सुख समृद्धि के लिए किया गया विराट रुद्राभिषेक, हजारीबाग के बुढ़वा महादेव में पहुंचे हजारों लोग

हजारीबाग का बुढ़वा महादेव मंदिर अति प्राचीन, भगवान भोलेनाथ करते हैं सबकी कामनाएँ पूरी : अंबा प्रसाद

संवाददाता : हजारीबाग

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के द्वारा हजारीबाग के अति प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर में श्रावण के पवित्र मास के दूसरे सोमवारी के अवसर पर रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया।

Advertisement

सोमवार को अहले सुबह लगभग 3:30 बजे पूर्व से तय कार्यक्रम अनुसार विधायक अंबा प्रसाद अपनी मां पूर्व विधायक निर्मला देवी समेत पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों के साथ बुढ़वा महादेव पहुंची। अहले सुबह बुढ़वा महादेव मंदिर जनता के संग विद्वान साधु संतों की उपस्थिति में पूरे विधि विधान के साथ बाबा बुढ़वा महादेव का रुद्राभिषेक किया और राज्य वासियों के सुख समृद्धि और ख़ुशहाली के लिए भोलेनाथ से मंगल कामना की। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान भोले शंकर के जयकारों एवं ओम नमः शिवाय के जप से गुंजायमान होता रहा। सुबह 3:30 बजे से लेकर 7:00 बजे तक पूजा एवं हवन के मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं ने बारी बारी से भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।

विधायक ने रुद्राभिषेक के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि भगवान भोलेनाथ की असीम अनुकंपा से श्रावण के पवित्र मास में देवों के देव महादेव के अति प्राचीन शिवालयों में में रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन कराया जा रहा है, इसी कड़ी में हजारीबाग में बुढ़वा महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया।

मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, हजारीबाग रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता, राजकुमार साव, संजीव गुप्ता, उदय साव, पंकज सिंह, अमर कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Related posts

नवनिर्वाचित पार्षद धनेश्वर महतो व मुखिया किशुनराम मुंडा ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व समाजसेवी सुनीता चौधरी से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

hansraj

विश्व हिंदू परिषद् व बजरंग दल की बैठक सराढु पंचायत के उपकापनी गाँव में सम्पन्न

hansraj

माँ भद्रकाली के चरणों मे पहुँची चौपारण प्रमुख पूर्णिमा देवी, माता से लिया आशीर्वाद

hansraj

गोस्सनर कॉलेज के बाहर सड़क पर बह रहा नाली का पानी, कॉलेज के छात्र एवं आने जाने वाले राहगीर परेशान

hansraj

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल

hansraj

नेहरु युवा केन्द्र हजारीबाग के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया पौधरोपण व साईकल रैली का आयोजन

hansraj

Leave a Comment