बीडीओ ने विकास योजनाओं को लेकर मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ की बैठक
बड़कागांव रितेश ठाकुर
बड़कागांव :बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में मनरेगा, आवास, पूर्ण उद्योग से ऋण वितरण संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में 23 पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से आम बागवानी, अधूरी प्रधानमंत्री आवासों को पूरा करने, सोलर ग्राम योजना, पेंशन धारियों को मोबाइल नंबर ऐड करने एवं लेबर कार्ड को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय ने पंचायत सेवकों एवं रोजगार सेवकों को योजनाओं मे तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया। मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। बड़कागांव मध्य पंचायत के मुखिया मोहम्मद तकरीरमुला खान ने कहा कि अंबेडकर आवास योजना मध्य पंचायत में जोर शोर से काम चल रहा है। मौके पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, मध्य पंचायत मुखिया मोहम्मद तक़रीमुल्ला खान, आंगो मुखिया नीलम मिंज, पंचायत समिति सदस्य संगीता देवी, नया टाँड़ के मुखिया लीलावती देवी, मुखिया प्रतिनिधि चंदनपुरी, रंजू कुमारी, अलका कुमारी, पूर्व मुखिया दीपक दास, पूर्व मुखिया विक्रम प्रसाद दांगी, नापो मुखिया गणेश साव, मुखिया प्रतिनिधि बिगल चौधरी, बीपीओ हीरो महतो, अरुण प्रसाद, पीएम आवास, अंबेडकर आवास, बिरसा आवास के कोऑर्डिनेटर रिंकू रविदास, रोजगार सेवक जोगेश्वर राम, रोजगार सेवक सुबोध कुमार, भवानी महतो समेत प्रखंड के समस्त मनरेगा कर्मी शामिल थे।