जन जागरण केंद्र के संस्थापक की मनाई गई चौथी पुण्य तिथि
दबे कुचले समाज का आवाज थे स्व रामेश्वर सिंह : चितरंजन महतो
संवाददाता : बरही
जन जागरण केंद्र के संस्थापक स्व रामेश्वर सिंह की चौथी पुण्य तिथि पंचमाधव स्थित जन जागरण केंद्र में मनाई गई। सर्व प्रथम प्रखंड समन्वयक चितरंजन महतो ने स्व रामेश्वर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उसके बाद बारी बारी से सभी ने पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सभी ने एक मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने सामाजिक हित में रामेश्वर सिंह के द्वारा किए गए कार्यों की याद किया गया। इस कार्यक्रम में चितरंजन महतो ने बताया कि हम सबों को उनके बताएं रास्ते पर चलना है।
उन्होंने हमेशा समाज के दबे कुचले लोगों के लिए काम करते रहे। उनके द्वारा शुरू किया गया कार्य को आगे बढ़ाना है। बरही से उनका खास लगाव रहा है। बरही के विकास के लिए उनके द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाता रहा है। मौके पर जागरण केंद्र के चितरंजन महतो, कैलाश कुमार, महतो प्रमोद सिंह, मोहन यादव ,कैलाश दास ,नरेश यादव, बैजनाथ यादव, बांदी उराँव ,अरुण खालको, श्वेता कुमारी, मीना देवी, रूनी देवी, आरती कुमारी, संजय कुमार आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।