May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

केंद्र सरकार के नौ साल की योजनाओं को पूर्व विधायक मनोज यादव ने जन जन तक पहुँचाया, चलाया घर घर महाजनसंपर्क अभियान

Advertisement

केंद्र सरकार के नौ साल की योजनाओं को पूर्व विधायक मनोज यादव ने जन जन तक पहुँचाया, चलाया घर घर महाजनसंपर्क अभियान

पूर्व विधायक ने ग्रामीणों से मिसकॉल करवाकर मोदी जी का कराया समर्थन, अपने आवासीय बूथ से घर घर महाजनसंपर्क अभियान का किया शुरुआत

संवाददाता : बरही

हज़ारीबाग देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा ने केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हर घर तक पहुँचाने के उद्देश्य से संयुक्त बिहार के तत्कालीन मंत्री सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव जन जन तक बरही विधानसभा में पहुंचा रहे है। इसी उद्देश्य से पूर्व विधायक ने बरही के बेन्दगी पंचायत के अपने आवासीय बूथ से घर घर महाजनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बेन्दगी के रामनगर मंदिर परिसर में सैकड़ो ग्रामीणों के बीच केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने किया। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा कि भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के बल पर नौ साल में खासा सम्मान बटोरा है। कमजोर वर्ग चाहे किसी जाति धर्म पंथ और पूजा पद्धति के हो, उनकी चिंता करते हुए तमाम विकाश योजनाओं को मूर्त रूप नरेंद्र मोदी ने दिया है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का कायाकल्प किया है। देश में सत्तर साल के बाद धारा 370 को खत्म करके जम्मु कश्मीर को भारत माता की सीमा से जोड़ दिया है। 2014 के पहले भारत में विकास की पटरी ध्वस्त हो चुकी थी, लेकिन 2014 से नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद इन नौ वर्षों में देश बुलंदियों के शिखर को छू रहा है। जीप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता ने कहा कि वैश्विक स्तर पर मोदी को मिल रही यह मान्यता उनकी नीतियों और व्यवहार की वजह से है। इससे पहले किसी भारतीय प्रधानमंत्री को वैश्विक नेताओं से इतनी भूरि-भूरि प्रशंसा नहीं मिली थी, इसका श्रेय मोदी की विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके व्यवहार को जाता है। मौके पर जीप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, राजकुमार केशरी, रितेश गुप्ता, उपमुखिया अशोक राणा, हरि गुप्ता, भूपेंद्र यादव, सचिन यादव, दिनेश साव, महावीर राणा, कृष्ण कुमार राणा, लालधारी राणा, संजय राणा, योगेंद्र राणा, महावीर यादव, प्रकाश यादव, राजदेव यादव, भीखी महतो, मुरलीधर साव, गेंदों साव, रामचंद्र यादव, रामू महतो, दिनेश साहू, वासुदेव यादव, दुर्गा कुमार, संदीप कुमार राणा, महेंद्र पासवान, पवन साहू, रामेश्वर साह, दिनेश यादव, गोलू यादव, गुरुशरण राणा, अबोध राणा, मीना देवी, रेखा देवी, रीता देवी, वसुंधरा देवी, कौशल्या देवी, प्रतिमा देवी, सविता देवी, तेतरी देवी, सविता देवी, प्रिया देवी, सोनू राणा, मुकेश राणा, मालती देवी, हेमराज यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related posts

बिना स्पष्ट नीति के नियुक्ति जायज नही : संजय मेहता

jharkhandnews24

रसोईया धमना में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र प्रारम्भ

jharkhandnews24

लखी माई डॉक्यूमेंटरी फ़िल्म का स्क्रीनिंग माउंट एग्मोंट स्कूल हजारीबाग में हुआ, बच्चों व शिक्षकों ने खूब सराहा

jharkhandnews24

4 दिसंबर तक झारखंड के उत्तरी हिस्से में छाये रहेंगे बादल, राजधानी रांची में सुबह शाम छाया रहेगा कोहरा

jharkhandnews24

सडक निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप युवा नेता गौतम कुमार व मुखिया प्रतिनिधि ने लगाया

jharkhandnews24

संकल्प यात्रा में केंद की योजनाओं की दी जानकारी

jharkhandnews24

Leave a Comment