संकल्प यात्रा में केंद की योजनाओं की दी जानकारी
जरमुंडी
आनंद हाँसदा
जरमुंडी प्रखंड के चमराबहियार स्थित पंचायत सचिवालय भवन के सामने शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार की योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम जरमुंडी में जारी है। इस अवसर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ गाँव पहुँचने पर चमराबहियार में ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता पूर्व सांसद अभय प्रसाद,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बालकृष्ण पांडे मुख्य रूप से मौजूद थे।
इस दौरान ग्रामीणों को केंद्र सरकार के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए मोदी की गारंटी योजना के बारे में बताया। प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने की केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता की जानकारी दी एवं स्वास्थ्य विभाग के टीबी सुपरवाइजर आनंद हाँसदा ने उपस्थित लोगों को टीबी बीमारी के लक्षण, बचाव एवं आयुष्मान कार्ड के लाभ के बारे में विस्तार से बताया।