May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

संताल के रास्ते झारखंड में प्रवेश किया मानसून, राज्य में बारिश का अलर्ट जारी

Advertisement

संताल के रास्ते झारखंड में प्रवेश किया मानसून, राज्य में बारिश का अलर्ट जारी

संवाददाता – हंसराज चौरसिया

रांची

Advertisement

लंबे इंतजार के बाद झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में बारिश शुरू हो गयी है। मौसम विभाग रांची ने भी झारखंड में मानसून के प्रवेश का ऐलान कर दिया है। डॉ अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून की एंट्री हो गयी है।संताल परागना के रास्ते झारखंड में मॉनसून प्रेवश कर गया है। राजधानी रांची में काले बादल साफ नजर आने लगे हैं। शाम में झमाझम बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों मेंराज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। अगले दो दिन में जमशेदपुर में भी मॉनसून प्रवेश करेगा। सोमवार को मौसम विभाग ने गुमला, लातेहार, रांची, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो समेत अन्य जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया कर दिया है।झारखंड में मानसून के प्रवेश करते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। मानूसन गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ और दुमका के कुछ स्थानों में प्रवेश कर गया है। . राजधानी रांची समेत अन्य कई जिलों में बूंदा-बांदी से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। झारखंड के कई इलाकों में मानसून अब धीरे- धीरे पहुंचेगा। मौसम विभाग ने 21 और 22 जून को भारी बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। मानसून ने भले ही राज्य में देर से प्रवेश किया है लेकिन इस वक्त की बारिश किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।झारखंड में लंबे समय से मानसून का इंतजार हो रहा था। तपती धरती और लू ने लोगों को परेशान कर दिया था। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। पलामू राज्य सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 44.5 डिग्री के आंकड़े को पार कर रहा था। इस बार का मानसून कैसा होगा इसे लेकर भी चिंता शुरू हो गयी है। अगर इस बार अच्छी बारिश नहीं हुई तो कई इलाकों में जल संकट और गहरा हो जायेगा। मौसम विभाग की ओर से झारखंड में 2023 में सामान्य बारिश की संभावना जताई है। 10 साल के जो बारिश के आंकड़े हैं वो पांच-पांच के अंतराल के बाद कम होता रहा है।

Related posts

10 साल से सेवा दे रहे अनुबंध कर्मियों को नियमित करने में जुटी हेमंत सरकार

jharkhandnews24

पहाड़ी मंदिर यात्री सेड में झारखंड योग महोत्सव का आयोजन

jharkhandnews24

रांची के कमिश्नर और डीआईजी ने दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ,‌दिए आवश्यक निर्देश

jharkhandnews24

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 25 करोड़ 64 लाख रुपए की 34 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास, लाभुकों के बीच बांटी परिसंपत्तियां

jharkhandnews24

झारखंड में जल्द होगी 50 हजार पारा शिक्षकों की होगी नियुक्ति

jharkhandnews24

सीएम हेमंत की मौजूदगी में बांटे गए 222 खिलाड़ियों और 52 कोच के बीच पांच करोड़ कैश अवार्ड रूपए

jharkhandnews24

Leave a Comment