पूर्व प्रधानाध्यापक स्व रामकृष्ण मेहता की जयंति मनाई गई. लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय बरकट्ठा में पूर्व प्रधानाध्यापक स्व रामकृष्ण मेहता की जयंति रविवार को मनाई गई। मौके पर जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रखंड प्रमुख रेणू देवी, समाजसेवी शिक्षाविद सीके पांडेय, पूर्व मुखिया बसंत साव, प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार पांडेय, अरूण कुमार मेहता मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियो ने स्व रामकृष्ण मेहता के चित्र पर फूल माला चढ़ा श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। कुमकुम देवी ने स्व रामकृष्ण मेहता की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा की वह हाई स्कूल बरकट्ठा के फाउंडर एचएम थे। जिन्होंने बरकट्ठा में स्कूल की निव रखकर काफी जद्दोजहद कर उसको काफी परेशानियो का सामना करते हुए खड़ा किया था। कार्यक्रम का आयोजन स्व रामकृष्ण मेहता के पुत्र अरूण कुमार मेहता की ओर से आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व पंंसस बिरेन्द्र शर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक बालगोविन्द प्रसाद, भीखो प्रसाद, शंभु यादव, सुरेश कुमार पांडेय, सोहर राणा, उदय शंकर मंडल, विजय कुमार यादव, प्रकाश कुमार झा, विनोद कुमार यादव, आनंद कुमार, अशोक गुप्ता, ध्रुव नारायण प्रसाद, सत्तार अंसारी, परमेश्वर प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे।