Advertisement
गरीबों की मसीहा श्री लालू प्रसाद यादव की 76 वा जन्मदिन धूमधाम से मना
नौडीहा बाज़ार//पप्पू यादव
पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत खैरादोहर में राजद सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री गरीबो की मसीहा श्री लालू प्रसाद यादव जी की 76 वा जन्मदिन राजद जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा के निर्देशानुसार नौडीहा बाजार राजद अध्यक्ष संतोष यादव के द्वारा स्थान शिल्दा खुर्द में जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में गरीब असहाय लोगों के बीच लगभग 150 ग्रामीण को भोजन कराकर एवं श्री लालू प्रसाद यादव जी का 76वा जन्मदिन केक काटकर भव्य जन्मदिन एवं यादगार के रूप में मनाया गया।
मौके पर राजद जिला अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा, प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव, मुखिया पातो देवी, पंचायत अध्यक्ष मदन यादव, दिलीप राम, पूर्व मुखिया राजेश्वर राम, वार्ड सदस्य मिथिलेश रजक, पंकज राम, रामजीत, सूचिता देवी, पवन, योगेंद्र, रमेश रजक, अन्य रहे।
Advertisement