May 14, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने शिक्षा सचिव से स्कूल की छुट्टी बढ़ाने की मांग की

Advertisement

झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने शिक्षा सचिव से स्कूल की छुट्टी बढ़ाने की मांग की

संवाददाता : रांची

बढ़ते गर्मी को देखते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने झारखंड सरकार के शिक्षा सचिव के रवि कुमार से स्कूल की छुट्टी बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अजय राय ने बताया कि पूरे राज्य के अंदर गर्मी अपने उफान पर है चाहे राजधानी रांची हो या लोहरदगा, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, गिरिडीह, देवघर सहित अन्य जिला सभी जगह पारा इतना बढ़ा हुआ है कि घर से निकल पाना आम लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। इन परिस्थितियों में छोटे बच्चों के ऊपर हीटवेव का क्या असर होगा इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है। अजय राय ने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि जब तक मानसून ब्रेक नहीं हो जाता तब तक स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी जाए ताकि बच्चों को हिट वेब से बचाया जा सके।

Advertisement

Related posts

आईपीएस वाईएस रमेश को मिला जैप 2 का अतिरिक्त प्रभार

jharkhandnews24

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काफिले को रोकने वाली महिला के खिलाफ रांची पुलिस ने कोतवाली थाना में दर्ज की प्राथमिकी

jharkhandnews24

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई के अस्पताल में हुआ निधन

jharkhandnews24

हेमंत सोरेन सरकार से एनसीपी ने लिया समर्थन वापस, विधायक कमलेश सिंह राज्यपाल को जल्द सौंपेंगे पत्र

jharkhandnews24

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव हेमंत सरकार पर साधा निशाना

jharkhandnews24

मणिपुर घटना पर हेमंत कर रहे राजनीति, झारखंड की बेटियों की चित्कार क्यों नहीं सुनाई देती : रघुवर

jharkhandnews24

Leave a Comment