भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक सम्पन्न, 14 जून को विधानसभा स्तरीय बैठक को लेकर बनी रणनीति
संवाददाता : बरही
बरही प्रखंड पश्चिमी पंचायत भवन में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ट भाजपा नेता पप्पू चंद्रवंशी ने किया। बैठक में विधानसभा के सभी 6 सभी मंडल के सदस्य शामिल रहे। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि जैविक कृषि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनूप भाई वर्मा उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया की बरही विधानसभा स्तरीय एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमे विधानसभा के सभी मोर्चा के सदस्य भाग लेंगे एवं भाजपा को विधानसभा में बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने का कार्य किया जायेगा। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी रिंकी विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, रामस्वरूप पासवान, चंद्रभूषण साव, अनिता देवी, नंदकिशोर सोनी, मुन्ना कुमार वर्णवाल, नवलकिशोर सिंह, दिनेश साव, मनोज साव, युगल यादव, अशोक यादव, नागेश्वर रजक आदि उपस्थित रहे।