May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

बरही थाना परिसर में सेवानिवृत्त हुए सहायक अवर निरीक्षक कामेश्वर सिंह को दी गई विदाई

Advertisement

बरही थाना परिसर में सेवानिवृत्त हुए सहायक अवर निरीक्षक कामेश्वर सिंह को दी गई विदाई

संवाददाता : बरही

बरही थाना परिसर में महिला थाना के द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी नाजिर अख्तर मौजूद थे। वही कार्यक्रम का संचालन एसआई महेंद्र बैठा ने किया। मौके पर महिला थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक कामेश्वर सिंह को सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। मौके पर डीएसपी नाजिर अख्तर ने कहा की पुलिस विभाग में आखिरी क्षण तक निस्वार्थ भाव से सेवा करना ही सबसे बड़ी बात होती है। वही उन्होंने कहा की यह विभाग ऐसा है, जिसमें जनता को सेवा करने का मौका मिलता है। कामेश्वर सिंह हर कार्य को बहुत ही सहजता से किया, ये एक योग्य पदाधिकारी थे। समाजिक स्तर पर भी इनका पकड़ अच्छा रहा है। वहीं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रोहित सिंह ने कहा की कामेश्वर सिंह पब्लिक के बीच भी पहचान छोड़े है, इनके कार्य को बरही वासियों ने स्वीकार्य किया है और यही कारण है की आजीवन बरही वासियों से जुड़े रहेंगे। वहीं महिला थाना प्रभारी स्वीटी कुमारी ने कहा की ये हमारे फैमिली की तरह थे, यहां से जाने के बाद भी वे हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। महिला थाना में हमेशा गार्जियन की भूमिका इन्होंने यदा की। वही सेवानिवृत्त हुए कामेश्वर सिंह ने कहा की 1989 से पुलिस विभाग में नौकरी किए, जिसमे अधिकांश समय मेने बरही में रहकर कार्य किया। बरही वासियों का प्यार हमें इतना मिला कि मैं और पूरा परिवार यहीं पर रहने का मन बना लिया। वहीं उन्होंने कहा की वरीय पदाधिकारियों का हमेशा सम्मान करते हुवे मेने अपने स्तर से बेहतर करने का कार्य किया है। मौके पर कामेश्वर सिंह का पूरा परिवार विदाई सह सम्मान समारोह में मौजूद था। कार्यक्रम में पदमा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह, एसआई चंदन कुमार साव, रवि कुमार, शैलेंद्र कुमार, बबीता कुमारी, दयानंद सरस्वती, शिवनाथ प्रसाद, गौतम कुमार, पु.आ.नि. लक्ष्मण बगोगा, रामसेवक प्रसाद, शैलेंद्र कुमार, राजू कुमार, शिव कुमार राम, रंजीत मरांडी, अमित कुमार सिंह, कामेश्वर खोखा, संतोष कुमार सिंह, पंचू किस्कू, मनोज कुमार आर्य, जमादार मो. शमसुद्दीन, चौकीदार सकलदेव यादव, कैलाश पासवान, महेंद्र राम, सकलदेव पासवान, सत्येंद्र कुमार दास आदि मौजूद थे।

Advertisement

Related posts

कालिकापुर पंचायत के डोकरसाई में विधायक निधि से बनने वाले सिंचाई नाला का विधायक के हाथों हुआ शिलान्यास

hansraj

धनबाद में कारोबार बंद होने से 500 करोड़ का हुआ नुकसान – झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स

jharkhandnews24

भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव ने बेन्दगी पंचायत में किया प्रवास

jharkhandnews24

वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पश्चिमी पंचायत से 12 श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

jharkhandnews24

जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव की मांगों पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने लिया संज्ञान, विजैया उच्च विद्यालय में जल्द होगा चाहरदीवारी और शौचालय का निर्माण

jharkhandnews24

आवास प्लस में मिली चुनोती में स्वयंसेवकों ने निभाई अहम भूमिका,जॉब कार्ड सीडिंग में भी निभाएं भागीदारी : बी ड़ी ओ पोटका

hansraj

Leave a Comment