May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

ओबीसी आरक्षण एवं विस्थापन के मामले पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से की मुलाकात

Advertisement

ओबीसी आरक्षण एवं विस्थापन के मामले पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से की मुलाकात

 

बड़कागांव

Advertisement

 

बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से रांची आगमन होने पर मुलाकात किया। इस दौरान विधायक अंबा प्रसाद ने ओबीसी आरक्षण एवं विस्थापन के मुद्दे पर महामहिम का ध्यान आकृष्ट कराया।

विधायक अंबा प्रसाद ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से मुलाकात के दौरान राज्य में ओबीसी समुदाय के बढ़े हुए 27% आरक्षण को लागू कराने का अनुरोध किया। उन्होंने ओबीसी समुदाय के साथ हो रहे अन्याय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लगभग 50% से अधिक आबादी होने के बावजूद भी ओबीसी समुदाय को उचित आरक्षण व हक अधिकार नहीं मिल पा रहा है। इस संदर्भ में राज्य सरकार द्वारा विधेयक पारित किया गया है लेकिन लागू नहीं हो पाया है। अंबा प्रसाद ने महामहिम राष्ट्रपति से ओबीसी को 27% आरक्षण को लागू करने पर उचित पहल करने का अनुरोध किया।

वही विधायक ने बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की सबसे प्रमुख समस्या विस्थापन से जुड़े मामलों पर महामहिम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि पूरा बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र विस्थापन का दंश झेल रहा है। बड़े-बड़े कंपनियां क्षेत्र में मौजूद है परंतु कंपनियों के द्वारा उक्त क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ न्याय नहीं किया जा रहा है एवं उनके हक एवं अधिकारों का हनन हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं, मुआवजा, रोजगार जैसी अनेकों समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। विधायक ने इस विस्थापन के मामले पर महामहिम राष्ट्रपति से संज्ञान लेने का अनुरोध किया। इस दौरान पूर्व मंत्री योगेंद्र साव एवं पूर्व विधायक निर्मला देवी भी साथ मौजूद रहे।

Related posts

पंचायत समिति सदस्य के हत्या की 45 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंच पाई नतीजे पर

jharkhandnews24

विष्णुगढ़ थाना के एएसआई मनोज कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने घूस लेते रंगे हाथ दबोचा

jharkhandnews24

ठाकुर गंगटी के फुलबढ़िया पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अंतिम शिविर का हुआ आयोजन

jharkhandnews24

जेपीएससी में सफल साहेब मंडल को विधायक अमित यादव ने किया सम्मानित

hansraj

सहयोगिनी संस्था ने चलाया माहवारी स्वच्छता दिवस किया किशोरियों को जागरूक

jharkhandnews24

मवेशी से टकराकर बाइक सवार महिला हुई घायल, रेफर

jharkhandnews24

Leave a Comment