Advertisement
मवेशी से टकराकर बाइक सवार महिला हुई घायल, रेफर
संवाददाता : बरही
बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमाधव निवासी धनेश्वरी देवी उम्र 68 वर्ष पति रूपन पंडित गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल वृद्ध महिला अपने रिश्तेदार के साथ सिमरिया से अपना घर वापस लौट रही थी। इसी क्रम में धनबाद रोड में स्थित मदरसा के नजदीक मवेशी ने बाइक को अपने चपेट में ले लिया। जिससे बाइक सवार महिला सड़क पर जा गिरी। सड़क पर गिरने से महिला को मुंह में गंभीर चोट आई। वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल महिला को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया।
Advertisement