May 21, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

झारखंड प्रदेश के जिला परिषद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष संघ का हुआ गठन

Advertisement

झारखंड प्रदेश के जिला परिषद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष संघ का हुआ गठन

जीप अध्यक्ष दुमका जॉयस बेसरा संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव बने प्रदेश उपाध्यक्ष

संवाददाता : बरही

झारखंड प्रदेश के जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ के सदस्यों की आवश्यक बैठक जिला परिषद कार्यालय रांची में की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष दुमका जॉयस बेसरा व संचालन किशुन यादव ने किया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के हक व अधिकार को लेकर चर्चा व परिचर्चा किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती के साथ साथ अपने-अपने जिला परिषद क्षेत्र में विकास संबंधी योजनाओं के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन पूर्ण करने हेतु चर्चा की गई इस बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष दुमका जॉयस बेसरा को अध्यक्ष/उपाध्यक्ष संघ का प्रदेश अध्यक्ष  मनोनीत किया गया एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव को अध्यक्ष/उपाध्यक्ष संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। दूसरे राज्यों की अपेक्षा अपने झारखंड राज्य में नियम की मांग  किया जाएगा इसके लिए जल्द ही हम सभी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष राज्यपाल से मिलेंगे।

Advertisement

Related posts

लसकरी में 12 घंटे अखंड हरि कीर्तन का हुआ समापन

jharkhandnews24

त्रिदेव विस्थापन कमेटी का हुआ गठन शंकर राम अध्यक्ष व खेमानी साव सचिव चुने गए

jharkhandnews24

नौजवान करेंगे बदलाव का शंखनाद : संजय मेहता

jharkhandnews24

+ 2 हाई स्कूल डुमरौन के विद्यार्थियों ने 12वीं परीक्षा में बेहतर अंक लाकर लहराया परचम

jharkhandnews24

सड़क दुर्घटना में टेंपो चालक की मौत

hansraj

बरकट्ठा में नये थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने योगदान दिया. कहा लोगों के साथ बेहतर संबंध स्थापित किया जाएगा

reporter

Leave a Comment