May 18, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

लसकरी में 12 घंटे अखंड हरि कीर्तन का हुआ समापन

Advertisement

लसकरी में 12 घंटे अखंड हरि कीर्तन का हुआ समापन

संवादाता : बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत रसोइया धमना पंचायत के लसकरी शिव मंदिर में मंगलवार रात्रि 9 से 12 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसका समापन बुधवार सुबह 9 बजे यज्ञ हवन की पूर्णाहुति के साथ किया गया। इस दौरान मंदिर को लाइट बत्ती से दुल्हन की तरह सजाया गया था। जिसमे स्थानीय मुखिया गोविंद साहू भी शामिल हुए। वहीं अखंड कीर्तन से पूरा गांव में भक्ति का माहौल देखा गया। इस अखंड कीर्तन में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया की ईश्वर की भक्ति या फिर कहें उसकी साधना का सरल, सुगम और सुंदर माध्यम है कीर्तन। देवी देवताओं के लिए किए जाने वाले इस कीर्तन से तन – मन और धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो जाती है और सुख सौभाग्य और समृद्धि प्राप्त होती है। अखंड कीर्तन में दिनेश प्रजापति, बालेश्वर प्रजापति, सुरेश राम, चेतलाल प्रजापति, संतोष राम, रूपलाल प्रजापति, जानकी रजक, सत्येंद्र रजक, सुबोध रजक, सरयु प्रजापति, अजय रजक, उदित प्रजापति, सोबरन प्रजापति, पंकज प्रजापति, सुनील प्रजापति, दुर्गा रजक, नरेश प्रजापति, मनीष चंद्रवंशी, राहुल चंद्रवंशी, सुजल चंद्रवंशी, नागेश्वर प्रजापति, विजय प्रजापति, सनी रजक, आशीष रजक, राजेंद्र रजक, अर्जुन रजक, महावीर रजक, केदार प्रजापति, गणेश प्रजापति, केशर प्रजापति, उमेश राम एवं विशेश्वर राम, गौतम रजक, अजय रजक, अजय प्रजापति, विजय प्रजापति, महेश प्रजापति,नरेश कुमार, अधीन रजक एवं रामसागर रजक सहित सैकड़ों अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related posts

झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने मनाया स्थापना दिवस

jharkhandnews24

क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकपा माले धनवार पूर्व विधायक राजकुमार यादव ग्रामीण विकास विभाग मंत्री एंव SC.ST कल्याण विभाग मंत्री से मिले

jharkhandnews24

माताजी आश्रम हाता में हुए प्रतियोगिता का परिणाम घोषित , पुरस्कार वितरण 12 जनवरी को

hansraj

चकुराटांड में व्यवहार न्यायालय के लिए चार एकड़ जमीन किया गया आवंटित, बरही सीओ ने किया स्थल निरीक्षण कर उच्च पदाधिकारियों को सौंपा रिपोर्ट

jharkhandnews24

गोरहर पंचायत के लोगों ने लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करने का लिया निर्णय. कहां सड़क नहीं तो वोट नहीं

jharkhandnews24

आम गैरमजरुआ भूमि पर किये गये अतिक्रमण पर ग्रामीणों ने चलवाया बुलडोजर. पदाधिकारियों का रवैया था उदासीन

hansraj

Leave a Comment