कर्नाटक में कांग्रेस को मिला बजरंगबली का आशीर्वाद आलोक साहू
झारखंड न्यूज़ 24
ब्यूरो रिपोर्ट लोहरदगा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने पर लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत जनता की जीत।और बजरंगबली का आशीर्वाद मिला है। बहुत ही शर्म की बात है कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो चुनाव जीतने के लिए धर्म और भगवान का सहारा लेती है मगर कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन खोरी की सरकार को करारा जवाब दिया। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का भी इस चुनाव में काफी प्रभाव पड़ा उनकी यात्रा से राज्य में किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता को एकजुट करने में कामयाबी मिली। यह लोकतंत्र की जीत है और झूठी जुमलेबाजी वाली राजनीति की हार। इस कर्नाटक चुनाव में जहां भाजपा बजरंगबली का सहारे चुनाव जीतना चाहती थी वही यह मुद्दा भाजपा के लिए उल्टा पड़ गया और बुरी तरह हार गए। वहां ना मोदी जी का मुखड़ा चला ना ही दुखड़ा चला। अब धीरे-धीरे करके देश की जनता इस झूठी सरकार को समझने लगी है और 2024 के लोकसभा में भी पूरे देश की जनता इन्हें करारा जवाब देगी ।जहां पर देश में राजनीतिक मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी और विकास होनी चाहिए मगर यह भाजपा पूरे देश में राजनीति को धार्मिक आधार पर करके चुनाव जीतना चाहती है। भाजपा की इस झूठी और जुमलेबाजी वाले राजनीति को देश की जनता समझने लगी है यही संदेश कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम से मिलता है।