May 18, 2024
Jharkhand News24
जिला

श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Advertisement

श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

महान विभूति को याद कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं : रोहित सिंह

Advertisement

संवाददाता : बरही

देवचन्दा मोड़ स्थित श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती पर कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर प्राचार्य, सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों द्वारा उन्हें श्रद्धापूर्ण माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कविता गायन, भाषण एवं पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिनमें सभी कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय के प्राचार्य रोहित सिंह ने टैगोर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रवींद्रनाथ टैगोर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने साहित्य के कई क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई। वह केवल संगीतकार, नाटककार, निबंधकार ही नहीं बल्कि साहित्य की कई विद्याओं में निपुण थे। उन्होंने हमारे राष्ट्र को राष्ट्रगान की सौगात दी साथ ही बांग्लादेश का राष्ट्रगान आमार सोनार बांग्ला भी इन्हीं की कृति है। आज हम सहृदय इस महान विभूति को याद कर उन्हें नमन करते हैं। रवीन्द्र नाथ टैगोर विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के नोबल पुरस्कार विजेता थे। उन्हें गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूँकने वाले युगदृष्टा वे ही थे। वे एशिया के प्रथम नोबेल पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति थे। वे एकमात्र कवि हैं जिसकी दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बनीं भारत का राष्ट्र-गान जन गण मन और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान आमार सोनार बांग्ला। रवींद्रनाथ टैगोर भारत के दूसरे व्यक्ति थे जिन्होंने विश्व धर्म संसद को दो बार संबोधित किया। हम सभी आज इस महान विभूति को याद कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रतियोगिता में सानिया, उपासना, तमन्ना ,आरसी, दीपा, सृष्टि, पलक, शिवरानी, विद्यारानी, शीतल, शीतल कुमारी, प्रियांशु, सुनैना, प्रिया, संजना, वंदना, माही, मानसी, दानिश, वर्षा, विशाल, प्रणव, पवन, पृथ्वी, तनिष्क, सतीश, सुधांशु, काजल, ऋषि, प्रसून, लकी, आशीष आदि ने भाग लिया।

Related posts

हर्ष अजमेरा की कलम से… 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है खास

jharkhandnews24

झारखंड राज्य अनुसूचित जाति अधिकार मोर्चा हजारीबाग का एकदिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन

hansraj

आयुष विभाग की तरफ से ओल्ड एज होम में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

jharkhandnews24

नवनिर्वाचित पार्षद धनेश्वर महतो व मुखिया किशुनराम मुंडा ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व समाजसेवी सुनीता चौधरी से की मुलाकात, लिया आशीर्वाद

hansraj

प्रखण्ड परिसर में अनुसूचित जनजाति की आर्थिक विकास को लेकर कार्यशाला का आयोजन

hansraj

सांसद जयंत सिन्हा के सहयोग से हज़ारीबाग में हुआ मैराथन का आयोजन

jharkhandnews24

Leave a Comment