May 17, 2024
Jharkhand News24
धर्मप्रखंड

विष्णु यज्ञ नवकुंज अनुष्ठान हेतु विस अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

Advertisement

झारखंड न्यूज 24
बासुदेव
नाला

नाला-दलाबड़ यज्ञ कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को भूमि पूजन के साथ विष्णु यज्ञ नवकुंज धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। दलाबड़ गांव के काली मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। चारों ओर खुशी का वातावरण के साथ साथ भक्ति बयार प्रवाहित होने लगी थी। नौनिहालों से लेकर सभी उम्र के लोगों में अपार उत्साह और श्रद्धा-भक्ति देखा गया है। क्षेत्र के जाने माने आचार्य मृत्युंजय भट्टाचार्य (बूढ़ा ठाकुर) के सानिध्य में नाला विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के द्वारा फूल, बेलपत्र, नैवेद्य आदि अर्पण करते हुए भगवान का आवाहन, पूजन आदि कर्मकांड वैदिक रीति रिवाज से संपन्न किया गया है। भगवान के जयकारे लगाए गए तथा समाज में सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना किया गया है। पूजा अर्चना अनुष्ठान के अंत में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया है। इस मौके पर विस अध्यक्ष श्री महतो ने कहा है कि समाज में संस्कार, सुमति और सदाचरण के लिए ऐसा कार्यक्रम हितकर साबित होता है। ऐसे कार्यक्रम में सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी स्तर के लोगों से अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील किया है। इस कार्यक्रम के संबंध में यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष लाखपति मंडल एवं सचिव गणेश मित्र ने कहा है कि विष्णु यज्ञ नवकुंज अनुष्ठान के लिए आठ जून को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। धर्मध्वज,बाजा गाजा के साथ कुमारी कन्या सहित क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु कुरुली नदी तक शोभायात्रा में शामिल होंगे। इसके लिए आवश्यक तैयारियां जोरों पर है।
इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख कलावती मुर्मू, प्रखंड 20 सूत्री समिति के अध्यक्ष उज्जवल भट्टाचार्य,उप प्रमुख बोमनाथ मंडल, मुखिया अजित मुर्मू के अलावा जितेन्द्र नाथ माजी, राधेश्याम मंडल, पंकज झा,धरम माजी,चंद्रमोहन घोष, निमाई घोष,नदीयानंद घोष,कैलाश मंडल,भास्कर घोष,काशीनाथ मंडल,प्रसेनजीत घोष,भास्कर घोष,तूफान पाल,सुनील मंडल,राजकिशोर मंडल,राजशेखर मंडल,अभिजीत पाल,दिलीप मंडल,भवसिंधु लायेक,निर्मल मंडल,गोपीनाथ माजी,गुपीन सोरेन,बहादुर मित्र,निर्मल घोष सुनील मंडल, कृष्ण मय घोष, गौरीशंकर सिंह समेत दलाबड़, नाला, गोपालपुर,कुमीरदाहा आदि आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु काफी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

हर दिन मनाए पर्यावरण दिवस, पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए अमूल्य : शैलेश कुमार

jharkhandnews24

आदिवासी समाज के लोगो ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मिलकर क्षेत्र की समस्याओ को रखा

jharkhandnews24

मधुबन गांव स्थित दुर्गा मंदिर में माता के दरबार में सोलह श्रृंगार चढ़ाया गया. शामिल हुए पूर्व विधायक जानकी यादव

jharkhandnews24

भीम आर्मी करसो पंचायत का हुआ गठन, अध्यक्ष विनोद व सचिव बने सुभाष

jharkhandnews24

बरही अनुमंडलीय अस्पताल में जल्द होगी डॉक्टर्स की बहाली : स्वास्थ्य मंत्री

jharkhandnews24

बेलादोहर के ग्रामीणों ने किशुन यादव को अंगवस्त्र देकर एवं माला पहनाकर किया सम्मानित

jharkhandnews24

Leave a Comment