हर दिन मनाए पर्यावरण दिवस, पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए अमूल्य : शैलेश कुमार
संवाददाता : बरही
पंचमाधव में संचालित सीबीएसई से निबंधित आईलेक्स पब्लिक स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरे गर्मी की छुट्टी के दिन बच्चों और शिक्षको के लिए टास्क दिए गए। निदेशक शैलेश कुमार ने कहा कि अपने और आगे आने वाली पीढ़ी एवं पर्यावरण के लिए सिर्फ दिन नही बल्कि जब संभव हो तब पौधा लगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है, यह एक ऐसा दिन है जिस दिन हम पर्यावरण और इसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाते हैं। पर्यावरण का संरक्षण करते हैं तो आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ जीवन जीने में सक्षम होंगी। उन्होंने कहा कि अगर हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को अच्छा भविष्य देना है तो प्रकृति की ओर लौटना ही अंतिम विकल्प है। उन्होने पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने का आग्रह किया। उन्होंने गर्मी की छुट्टी के दौरान पूरे कैंपस को हरा भरा करने का संकल्प लेकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दिया।