May 14, 2024
Jharkhand News24
देश 

पीएम मोदी ने दिये चुनाव जीतने के सूत्र, बोले- बूथ जीतना है तो एक-एक परिवार को जीतें

Advertisement

पीएम मोदी ने दिये चुनाव जीतने के सूत्र, बोले- बूथ जीतना है तो एक-एक परिवार को जीतें

 

Advertisement

एजेंसी : नई दिल्ली 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक भाजपा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने ऑनलाइन संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरे जीन-जान से लोगों को बुथ तक लाने और सरकार के काम-काज के बारे में बताने का काम करें। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र का उत्सव चल रहा है। भाजपा ने तो हमेशा चुनावों को लोकतंत्र के महोत्सव की तरह सेलिब्रेट किया है। पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र का सूत्र समझाने वाले भगवान बसवेश्वर की धरती से, कनार्टक की समृद्ध परंपरा के प्रतिनिधि और राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत भाजपा के कार्यकर्ता होने का डबल गौरव आप सभी को प्राप्त है। कार्यकर्ताओं को जीत का सूत्र समझाते हुए उन्होंने कहा कि बूथ जीतने की शुरूआत तब होती है जब कार्यकर्ता बूथ से जुड़े परिवारों को जीत लेता है, उनके दिल को जीत लेता है।

 

कर्नाटक के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते मैं भी आप सभी कार्यकर्ताओं और जनता के दर्शन करने के लिए आ रहा हूं। राज्य में प्रचार करने वाले भाजपा नेता बताते हैं कि प्रचार के दौरान उन्हें लोगों से कितना प्यार मिलता है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है। कर्नाटक के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा और अन्य पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। हमारे विरोधियों का एजेंडा है सत्ता हथियाना। हमारा एजेंडा है आने वाले 25 सालों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त करना और नौजवानों के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना। पीएम ने कहा कि बीते 9 वर्षों में देश का अनुभव रहा है कि जहां-जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है वहां-वहां गरीब कल्याण योजनाएं तेजी से जमीन पर उतरी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको मतदाताओं को बताना चाहिए कि दुनिया के अनेक देश कोरोना से लड़ने में पस्त हो गए लेकिन भारत ने सफलता से कोरोना से लड़ाई लडी है।

आज देश गरीबी से लड़ रहा है। आज देश इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश कर रहा है। आज देश किसानों को लाखों-करोड़ों रुपए किसान सम्मान निधि के माध्यम से भेजकर उन्हें ब्याजखोरों से बचा रहा है।

Related posts

हमारे पास पाकिस्तान सरकार को निर्देश जारी करने का अधिकार नहीं है – सुप्रीम कोर्ट

hansraj

CCTV और भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती करे सरकार , विरोध-प्रदर्शन पर SC का निर्देश

jharkhandnews24

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में एनकाउंटर, 2 महिला नक्सली समेत 7 माओवादी ढेर

jharkhandnews24

संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

jharkhandnews24

कुख्यात PLFI उग्रवादी डेबरा बरजो गिरफ्तार: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस के हत्थे चढ़ा, 8 अलग-अलग मामलों में 3 थानों की पुलिस कर रही थी तलाश

Admin

विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप से लीबिया में फंसे 17 भारतीय स्वदेश लौटे

jharkhandnews24

Leave a Comment