सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरा गंभीर रुप से घायल
झारखंड न्यूज 24
प्रियजीत पाण्डेय
बिंदापाथर/जामताड़ा
जामताड़ा-नाला मुख्य मार्ग के बांदो स्कूल के पास शनिवार को दो बाइक के आमने-सामने भिड़ंत होने से बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना की सूचना मिलते है बिंदापाथर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक श्रवण कुमार पहूंच कर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक एवं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा में भेजा गया है।
इस घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मृतक बिरु मंडल बिंदापाथर थाना क्षेत्र के फुटाबांद एवं घायल अजय मुर्मू गुंदलीडीह गांव के रहने वाले हैं। दोनो एक दुसरे के बिपरित दिशा की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में आमने-सामने भिड़ंत हो गया एवं बाइक पर सवार दोनो व्यक्ति सड़क पर गीर पड़े ओर बिरु ने अपना दम घटना स्थल पर ही तोड़ दिया तथा अजय गंभीर रूप से घायल हो गये। बिरु की असामयिक मृत्यु हो जाने से परिवार, गांव सहति संपूर्ण समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।