May 18, 2024
Jharkhand News24
Other

भाजपा के कार्यकर्ता झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए

Advertisement

भाजपा के कार्यकर्ता झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए

झारखण्ड न्यूज24 संजय गोस्वामी फतेहपुर

फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत खामारवाद के ग्राम कालूपहाडी में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी पंचायत कमेटी की ओर से सोमवार को एक दिवसीय कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नाला विधानसभा के झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पार्टी के युवा नेता कृणाल कांचन शामिल हुए. इस दौरान भाजपा पार्टी के लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की झामुमो के युवा नेता कृणाल कांचन ने सभी को माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलायी. इस दौरान युवा नेता ने कृणाल कांचन ने कहा कि झारखंड सरकार बने तीन वर्ष पूरा हो रहा है. इन तीन वर्षों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाने का काम किया गया. जिससे प्रभावित होकर लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम रहे हैं. उन्होंने कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति की समस्या के लिए एवं पार्टी का कार्यकर्ताओं के लिए सदैव तत्पर रहेगा भाजपा छोड़कर कार्यकर्ताओं ने झामुमो के युवा नेता कृणाल कांचन के समक्ष झामुमो पार्टी सदस्यता ग्रहण की। कार्यकर्ता अपने निजी आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी में शामिल हुए। युवा नेता कृणाल कांचन ने सभी का पार्टी में जोरदार स्वागत किया। उन्होंने आगे कहा कि नाला विधानसभा के विकास के लिए मेरे हाथों को मजबूत करने वालों का हमेशा आभारी रहूंगा। भाजपा सहित अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता झारखंड मुक्ति मोर्चा में पार्टी में शामिल होने वालों में दीपक कुमार यादव , अविनाश महतो शामिल है। मौके मनोज कुमार महतो, प्रकाश यादव , भागवत यादव, नित्यानन्द गोस्वामी , सुफलाल मूर्मू , मुकेश यादव ,सुवल महतो, नाराण चन्द्र महतो, विनोद रावत, सोना यादव, उमापद वाउरी, व अन्य मौजूद थे।

Advertisement

Related posts

बबीता देवी निर्विरोध उप मुखिया निर्वाचित हुई

hansraj

पोटका में चल रहा ब्रॉउन शुगर का घातक खेल 3 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

hansraj

टांगराईन स्कूल के बच्चों ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस ,पेड़ लगाकर प्रयावरण को बचाने का दिया संदेश

hansraj

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के निर्देश पर वीडिओ अभय कुमार पहुंचे नाचोसाईं, दोनों पक्षों के घमासान को किया शांत

hansraj

गुरुवार को रामनवमी जुलूस के स्वागत में युवा सद्भावना सदस्य सह डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी

hansraj

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के जनसुनवाई कार्यक्रम में सिदिरसाई हाल्ट की दोनों छोर जर्जर सड़क निर्माण के लिए दिया ज्ञापन

hansraj

Leave a Comment