मेरी माँ का भी किया गया था अपमान – प्रियंका
एजेन्सी
नई दिल्ली- राहुल गाँधी की सांसदी जाने की घटना को भुनाने में कांग्रेस कोई कमी नही छोड़ रही है और कांग्रेस पार्टी के नेता जमकर बीजेपी व् सरकार के खिलाफ हमले बोल रहे है lदिल्ली के राजघाट पर सत्याग्रह में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई अन्य शामिल हुए। प्रियंका गांधी ने भावुक होते हुए कहा कि उनके शहीद पिता का अपमान किया गया। फिर उनकी मां का भरी संसद में अपमान किया गया। अब उनके भाई राहुल का बार-बार अपमान किया जा रहा है। इसके बावजूद किसी को संसद से नहीं निकाला गया। इसके आलावा प्रियंका ने कहा की शहीद पिता के बेटे को देशद्रोही कहा गया। मेरी मां अपमान भरी संसद में करते हैं। एक मुख्यमंत्री कहते हैं कि राहुल को अपने पिता का नाम भी पता नहीं है। प्रियंका यही नही रुकी और कहा की आज आपकी सारी संपत्ति लूटी जारी है एक आदमी को दी जा रही है। ये लोग रोजगार छीन रहे हैं। गैस सिलेंडर के लिए हजार रुपए दे रहे हैं और यहां आपकी सारी संपत्ति किसी और को सौंपी जा रही है। राहुल ने तो इस पर सवाल ही तो पुछा था कोई जुर्म तो नही किया लेकिन इस तानशाही सरकार ने फिर भी एक आदमी को बचाने के लिए उनके साथ ये सलूक किया l