May 17, 2024
Jharkhand News24
Other

हरिणा मे सरहुल महोत्सव का भव्य आयोजन कल, तैयारी पूरी

Advertisement

*हरिणा मे सरहुल महोत्सव का भव्य आयोजन कल, तैयारी पूरी*

असम के लोक गायक मकर सिंह भूमिज झारखण्ड पहुँच कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले

Advertisement

*पोटका/पूर्वी सिंहभूम/झारखण्ड*

*सुरेश कुमार महापात्रा की रिपोर्ट*

*पोटका* : जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत हरिणा स्थित दिशुम जायराथान मे राष्ट्रीय भूमिज सरहुल महोत्सव आयोजन समिति की ओर से 42 वाँ दिशुवा हादी बोंगा-2023 (राष्ट्रीय सरहुल महोत्सव) का आयोजन 24 मार्च शुक्रवार को धूमधाम के साथ किया जायेगा। इस आयोजन को लेकर कमेटी की ओर से भव्य तैयारी की गई है। आयोजन मे झारखंड, ओडिशा, पश्चिमी बंगाल एवं असम से लगभग 20 हजार से अधिक लोगों के भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसके लिये अतिथियों का आगमन शुरू हो गया है।असम के लोक गायक मकर सिंह भूमिज झारखंड पहुंचने के पश्चात वह बुधवार को रांची मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले।यहां आयोजन के तहत सुबह 24 मार्च को दिशोम नाया सुशांत सरदार के नेतृत्व मे सरहुल पूजा किया जायेगा, जिसके पश्चात दोपहर को प्रसाद वितरण एवं साम तीन बजे के बाद पूजारी स्वागत एवं शोभा यात्रा के पश्चात सरहुल नृत्य का भव्य आयोजन होगा।यहां शाम सात बजे से रोमोज ऑर्केस्ट्रा (पारंपरिक एवं आधुनिय आर्केस्ट्रा) लागुरासाई, असम पारंपरिक लोक गायक मकर सिंह भूमिज, पश्चिम बंगाल के पारंपरिक लोक गायक नृत्यलाल सिंह तथा ओडिशा के कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। इस आयोजन को लेकर भूमिज समाज मे भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान विनिता भूमिज एवं मोनुज भूमिज भी मौजूद रही।

Related posts

तारा पब्लिक स्कूल के बच्चों एवं प्राचार्य ने छठ के महत्व पर प्रकाश डाला

hansraj

संपूर्ण भारत में हिंदी ही राष्ट्रभाषा होनी चाहिए :सुनील कुमार दे

hansraj

पोटका विधायक के हाथों नि:शुल्क बीज एवं खाद का हुआ वितरण

hansraj

माताजी आश्रम में अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन कीर्तन सुरु,हरी नाम से गुंजा आश्रम

hansraj

चाईबासा की और से आ रही कार हाता में दुर्घटनाग्रस्त बाल बाल बचे यात्री

hansraj

टाटा स्टील फाउंडेशन की और से काती खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

hansraj

Leave a Comment