तारा पब्लिक स्कूल के बच्चों एवं प्राचार्य ने छठ के महत्व पर प्रकाश डाला
पोटका/ पूर्वी सिंहभूम/ झारखण्ड
सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका प्रखंड के हाता स्थित तारा पब्लिक स्कूल हरिवंश नगर हाता में छठ महापर्व के महत्व पर बच्चों ने अपने अपने विचार रखे,इसके बाद प्राचार्य कमलेश मिश्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि छठ माता की पूजा भक्ति भाव के साथ की जाती है। उन्होंने कहा गाय के कच्चे दूध और जल से सूर्य को अर्घ दिया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत नहाय – खाया से होती है। दूसरे दिन खरना किया जाता है। तीसरे दिन शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ देने की परंपरा है। चौथे यानि अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ दिया जाता है। समापन पर सतरंगी सब्जी बनाकर खाई जाती है। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक अंबुज प्रमाणिक, हेमचंद्र पात्र, सपन पात्र, मिहिर गोप, अर्जुन झा, मंटु पुरान शिक्षिका संगीता सरदार,निकिता गोप,संगीता पाल पानमुनी भुमिज,पम्मी मोड़ल , जसमीन मुर्मू एवं सुमित्रा बेहरा आदि छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।