ग्राम प्रधानों को मिले 15वाँ वित्त आयोग का अधिकार: आदर्श लक्ष्य
झारखंड न्यूज़ 24
देवघर
उमेश चन्द्र मिश्रा
आज मंगलवार को आजसू पार्टी जिलाध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा यह मांग किया गया कि देवघर जिले के 2662 ग्राम प्रधान को 15वाँ वित्त आयोग का अधिकार मिले जिससे वे अपने ग्राम का अधिक से अधिक जमीनी स्तर पर विकास कर सकें। कहा कि ग्राम प्रधान अपने गाँव के प्रमुख व्यक्ति होते हैं। वे अपने गाँव में बसे हुए लोगों की जरूरतों को बखूबी समझते हैं एवं जमीनी स्तर पर निष्पादन भी करते हैं। क्योंकि ग्राम प्रधान परंपरागत रूप से चुनकर आते हैं इसीलिए वे एक गांव के प्रमुख व्यक्ति भी होते हैं। लेकिन सरकारी बाबू उनका सम्मान सही से नहीं करते। ग्राम प्रधान को जब तक 15वाँ वित्त आयोग का अधिकार नहीं मिलेगा तब तक गाँव का उत्थान और विकास संभव नहीं है।
आजसू पार्टी गांव की पार्टी है एवं गांव का विकास अपना सर्वप्रथम दायित्व समझती है। देवघर जिले में 2662 ग्राम प्रधान अपने हक और अधिकार के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। आजसू पार्टी उनके संघर्ष को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण समर्थन दे रही है।गाँव का विकास करना है तो 2662 ग्राम प्रधान को उनके हाथ में शक्ति प्रदान करनी होगी तभी जमीनी स्तर पर जनता की समस्याओं का समाधान निकल पाएगा।