बसरिया पंचायत भवन में रामनवमी महासमिति द्वारा शांति समिति का बैठक का हुआ आयोजन, कमिटी का हुआ गठन
अध्यक्ष बने बिरेंद्र सिंह व छोटन यादव बने सचिव
संवाददाता : बरही
बरही प्रखंड अंतर्गत बसरिया पंचायत भवन में रामनवमी महासमिति द्वारा शांति समिति का बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बसरिया पंचायत के पूर्व मुखिया हरेंद्र गोप ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी महासमिति के द्वारा मेले का आयोजन 30 मार्च 2023 को बसरिया पंचमाधव में आयोजित किया जाएगा। मेला आयोजन करने हेतु समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, सचिव छोटन यादव, कोषाध्यक्ष मोहन प्रजापति, उपाध्यक्ष अरुण यादव, विनोद यादव, सह सचिव सुधीर यादव, सहायक सदस्य लक्ष्मण ठाकुर, चंद्र यादव, सुरेश कुमार रजक, राजू रजक, नरेश यादव, रामधनी साव, अजय राणा, नरेश प्रजापति आदि चुने गए। मौके पर करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, नागेश्वर रजक, कामेश्वर रविदास, बिनोद कुमार यादव, लक्ष्मण ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, कैलाश यादव, लालधारी यादव, घनश्याम सिंह, सुरेश प्रसाद रजक, चंदर यादव, कपिल देव शर्मा, ब्रह्मदेव यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहें।