May 14, 2024
Jharkhand News24
ब्रेकिंग न्यूज़

हजारीबाग में 107 की कारवाई और मंगला जुलूस में डीजे पर पाबंदी का विरोध करने पर प्राथमिकी दर्ज करने का मामला सदन पटल पर गूंजा

Advertisement

हजारीबाग में 107 की कारवाई और मंगला जुलूस में डीजे पर पाबंदी का विरोध करने पर प्राथमिकी दर्ज करने का मामला सदन पटल पर गूंजा

विधायक मनीष जायसवाल ने इसे गंभीरता से उठाया, विस अध्यक्ष से कहा जिला प्रशासन का इतना मनमानी कितने दिनों तक हमलोग सहेंगे, सीएम हस्तक्षेप करें

Advertisement

सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हिंदू आस्था के साथ कर रही है खिलवाड़ : मनीष जायसवाल

संवाददाता : हजारीबाग

हजारीबाग के ऐतिहासिक रामनवमी जुलूस के पारंपारिक तरीके पर राज्य की गठबंधन सरकार और जिला प्रशासन की मनमानी के खिलाफ़ हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल पूरी तरह मुखर हैं और सड़क से लेकर सदन तक इसे लेकर आवाज बुलंद करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को विधायक मनीष जायसवाल ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हजारीबाग जिले में रामनवमी से पूर्व करीब 5 हज़ार लोगों पर 107 की कार्रवाई करने और प्रथम मंगला जुलूस के दिन डीजे पर पाबंदी का विरोध करने पर 9 लोगों को नामजद करते हुए 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के मामले को सदन पटल पर गंभीरता से उठाया। सदन पटल पर विधायक मनीष जायसवाल ने गूंजते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि अध्यक्ष महोदय पिछले दो-तीन दिनों से हजारीबाग के ऐतिहासिक रामनवमी की भव्यता और उसके स्वरूप को सूक्ष्मा करने का जो प्रयास किया जा रहा है उसे लेकर मैं निरंतर आवाज बुलंद कर रहा हूं। पहले तो जिला प्रशासन के द्वारा बिना कोई स्पॉट विजिट किए हुए तादाद में लोगों को 107 का नोटिस भेज दिया गया ताकि आम नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त हो सके। उसके बाद हजारीबाग के पहले मंगला जुलूस के दौरान रामनवमी जुलूस के दौरान सरकार और प्रशासन द्वारा किए गए पाबंदी के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे 9 लोगों पर नामजद और करीब 200 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। इसे लेकर एक बहुत बड़ा दल हजारीबाग में भूख हड़ताल पर बैठा है। विधायक मनीष जायसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से आग्रह करते हुए कहा कि सदन में सूबे के मुख्यमंत्री बैठे हैं और मैं उनसे आग्रह करता हूं कि एक बार आप खुद इस पर हस्तक्षेप करें और मामले को शांत कराएं। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि झारखंड के सभी जगहों पर अलग नियम है और सिर्फ हजारीबाग के लिए डीजे पर पाबंदी कहां तक उचित है। हजारीबाग झारखंड में नहीं है क्या? विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जिला प्रशासन का इतना मनमानी और कितने दिनों तक हमलोग सहेंगे? विधायक मनीष जायसवाल के सवाल पर जवाब देते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सीएम अपने जवाब में अपनी बातें रखेंगे। सदन में मामला उठाने से पहले विधायक मनीष जायसवाल ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हमलोग लोकतंत्र में विश्वास करते हैं और पहले लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बातें सरकार तक पहुंचाएंगे। हमारी मांगों पर अमल नहीं हुआ तो फिर अपने तरीके से कार्य करेंगे। विधायक मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि हजारीबाग के ऐतिहासिक रामनवमी की भव्यता को लगातार झारखंड की गठबंधन सरकार के इशारे पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है और दमनकारी फैसलों के माध्यम से इसे लेकर प्रोटेस्ट कर रहे लोगों पर एफआईआर तक की जा रही है। सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है।

Related posts

झारखंड पुलिस परिवार प्रतिभा सम्मान समारोह, 74 मेधावियों को मिला सम्मान

hansraj

टीपीसी उग्रवादी सब जोनल कमांडर अर्जुन करमाली गिरफ्तार

hansraj

गढ़वा में टंकी के निर्माण में लगे मजदूर की मौत: बांस की सीढ़ी टूटने से हादसा, 80 फीट नीचे गिरा, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

Admin

रामगढ़ के भुरकुंडा में कांग्रेसी नेता सह बड़कागांव विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की गोली मारकर हत्या

jharkhandnews24

झारखंडी जनमानस के विपरीत यह बजट : सैय्यद अकबर

hansraj

लातेहार में सीआरपीएफ जवान की मौत, खुद की राइफल से लगी गोली

hansraj

Leave a Comment