झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। चेेचकप्पी पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धोबारी में मानव विकास संस्था गुंज के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल एवं गर्म कपड़ा बांटा। मौके पर संस्था के बीरबल प्रसाद, सुरेश राम, रॉबिन कुमार एवं राहुल कुमार 25 लोगों के बीच कंबल, स्वेटर व चप्पल का वितरण किया। बीरबल प्रसाद ने कहा की संस्था के द्वारा लगातार गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों के कल्याण हेतु कार्य कर रही है। ग्राम धोबारी निवासी ललन कुमार ने बताया कि मानव विकास संस्था के द्वारा गांव वालों के लिए बराबर कल्याण हेतु इस प्रकार का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्रामीण मंजू देवी, संगीता, खुशबू, ललन, दिनेश, किशुन, अशोक, पुनीत, बसंत, परमेश्वर, राजू, भोला, सुदामा, सुनीला, आरती, मायावती देवी, चिंता, मुकेश, आरती, अनीता, बहादुर सिंह, महेश समेत अन्य लोग उपस्थित थे।