May 11, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

भाजपाईयों ने हेमंत सरकार के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन व विरोध मार्च निकाला

Advertisement

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। प्रखंड मुख्यालय के समक्ष पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भाजपा की ओर से धरना प्रदर्शन व विरोध मार्च निकाला गया। भाजपाइयों ने धरना के माध्यम से राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ को लेकर आंदोलन कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरकट्ठा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक ने की संचालन बेड़ोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद ने किया। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सांवरमल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अशोक यादव, प्रखंड प्रभारी मुकुंद साव, बेड़ोकला प्रभारी रामचंद्र प्रसाद चौधरी, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर महतो, केदार साव, बटेश्वर मेहता, उदयभान सिंह, राजेश गुप्ता, सुनील मेहता मौजूद थे। कार्यक्रम के पूर्व दिव्य कल्याण आश्रम बरकट्ठा से विरोध मार्च निकाली गई जो प्रखंड मुख्यालय धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंची। सांवरमल अग्रवाल ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में लुट खसोट चरम सीमा पर है। झारखंड सरकार के मुखिया खुद भ्रष्टाचार में संलिप्त है। हेमंत सोरेन को ईडी बुला रही है लेकिन सरकार डर से नहीं जा रहीं हैं। सरकार के अधिकांश विधायक के यहां काफी संख्या में मोटी रकम बरामद किया जा रहा है। अशोक यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आने वाले समय में हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ फेंकने का अह्ववान किया। रघुवर दास के समय में 181डायल करने पर अधिकारी डरा करता था। हेमंत सोरेन 181 बंद कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। इस अवसर पर समन ठाकुर, छोटेलाल मेहता, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष टिंकू प्रसाद, अनील आजाद, रीतलाल प्रसाद, इन्द्रदेव यादव, रविन्द्र शर्मा, खलील अंसारी, दुर्गानंद झा, राजकुमार यादव, शंकर साव, पवन कुमार, सरयु प्रसाद, रामेश्वर यादव, कुलदीप प्रसाद, झखरु चौधरी, दिलीप मंडल, छोटी प्रसाद, किशोर प्रसाद समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

बड़ा आमद एवं आस-पास में धूमधाम से मना रास पूर्णिमा जिला पार्षद सूरज मंडल पहुंचे अपने पैतृक गांव

hansraj

सीसीएल कर्मी संजय महतो को अज्ञात अपराधियों के द्वारा किया गया निर्मम हत्या

jharkhandnews24

प्राचीन छठ घाट का प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

jharkhandnews24

सड़क दुर्घटना में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कैशियर की मौत

jharkhandnews24

डिवाइन स्कूल के एनसीसी कैडेट ने छठ घाटों में चलाया सफाई अभियान

jharkhandnews24

वेक्टर क्लासेस के छात्रों ने धूमधाम से मनाई सरस्वती पूजा

jharkhandnews24

Leave a Comment