WhatsApp Group
Join Now
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी नित्यानंद श्रुति शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित
Contents
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी नित्यानंद श्रुति शिक्षक उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानितपोटका प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराइन के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा नित्यानंद श्रुति शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।यह सम्मान परिषद द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह के अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी ने विद्यालय में शिक्षण पद्धतियों को आधुनिक, रोचक, सुलभ और नवाचारी बनाने में एक मिसाल पेश की है। उन्होंने आदिम जनजाति सबर बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किया है।उनके द्वारा विद्यालय में डिजिटल पढ़ाई, मॉडल निर्माण, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, रीडिंग दक्षता के लिए टोली विद्यालय का संचालन, भाषा प्रशिक्षण केंद्र, तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, तैराकी प्रशिक्षण, योग एवं ताइक्वांडो की शिक्षा, मूर्ति निर्माण कला प्रशिक्षण, बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाना और विद्यालय में शिक्षा अनुकूल परिवेश तैयार करने जैसे क्षेत्र में अद्भुत योगदान दिया गया है। इससे न केवल छात्रों का शैक्षणिक स्तर सुधरा है, बल्कि समाज में भी शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक संदेश गया है।समारोह के मुख्य अतिथि ने शिक्षक की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं। अरविंद कुमार तिवारी जैसे समर्पित शिक्षक अपनी निष्ठा और अनोखे प्रयासों से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं। उनका यह कार्य सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत है।इस अवसर पर सम्मानित शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी ने संस्था और अपने सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। वे भविष्य में भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करते रहेंगे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से साहित्यकार मितेश्वर अग्निहोत्री ,सुबोध कुमार सिंह, सूर्य सिंह बेसरा ,सुनील कुमार दे, शंकर चंद्र गोप, आशीष कुमार मंडल,जयहरी सिंह मुण्डा ,आशुतोष मंडल, शिक्षक रघुनंदन बनर्जी, उज्जवल कुमार मंडल, विकास भगत, राजकुमार साव, करुणामय मंडल आदि उपस्थित थे।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
