माताजी आश्रम हाता में 17 वां एकदिवसीय स्वेच्छिक रक्तदान शिविर 1 नवंबर को
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका प्रखण्ड अंतर्गत हाता स्थित श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम हाता में 17 वां स्वेच्छिक एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन भीबीडीए जमशेदपुर और ब्लड बैंक जमशेदपुर के सहयोग से किया जाएगा ।
ग्रामीण स्तर पर रक्तदान शिविर का प्रचारक सुनील कुमार दे ने कहा रक्तदान जीवन दान,रक्तदान महादान है, इससे बढ़कर कोई दान नहीं इसलिए स्वेच्छा से रक्तदान करें और महान सामाजिक कार्य में सहयोग करें। कोई भी रक्तदाता एक साल में चार बार तीन महीने के अंतराल में रक्तदान कर सकते है जिसका उम्र 18 साल से 60 साल के बीच है और वजन 45 किलो है.इसलिए मानवता के खातिर सभी रक्तदान करें और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें। रक्त का कोई विकल्प तथा जात और धर्म नहीं है।
माताजी आश्रम की ओर से आश्रम के सभी भक्त,सदस्य तथा सभी रक्तदाताओं को आगामी 1 नवंबर को माताजी आश्रम में होनेवाले रक्तदान शिविर को सफल बनाने एवं आसपास के लोगों को जागरूक करने की अपील की है।रक्तदान शिविर एक नवंबर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक माताजी आश्रम हाता में आयोजित होगी।