Ad image

कल्याण अस्पताल हेसल बसारडीह में स्वास्थ्य शिवीर आयोजित

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कल्याण अस्पताल हेसल बसारडीह में स्वास्थ्य शिवीर आयोजित

झारखण्ड न्यूज 24
कुडू
मनोहर ठाकुर

*कुडू लोहरदगा:* कल्याण विभाग झारखंड सरकार द्वारा वित्त पोषित कल्याण अस्पताल हेंसल बसारडीह लोहरदगा संचालित विकास भारती बिशनपुर में एक दिवसीय मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया इस मेगा हेल्थ कैंप में रांची के सुप्रसिद्ध चिकित्सकों के द्वारा लोहरदगा रांची लातेहार आदि जिलों के तकरीबन 43 गांव के ग्रामीणों का चिकित्सा जांच किया गया इस मेगा हेल्थ कैंप में हड्डी जोड़ नस रोग विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ विजय प्रसाद ,जनरल फिजिशियन डॉक्टर दिलीप खेस, डॉ पी पी सिन्हा के द्वारा मरीजों का चिकित्सीय जांच एवं परामर्श दिया गया इस मेगा हेल्थ कैंप में नस एवं हड्डी रोग के 55 आंख रोग के 07 दंत रोग के 06 सामान्य बीमारी के 32स्त्री रोग के 08 कुल 119 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ लिया जिसमें 06मरीजों का एक्स-रे सिकल सेल एनीमिया टेस्ट 03 ,14 मरीज का 32पैथोलॉजिकल टेस्ट किया गया साथ ही सभी मरीजों को निशुल्क औषधि वितरण भी किया गया मेगा हेल्थ सिविल को संपन्न करने में प्रबंधक प्रणव कुमार पाठक ,राजीव रंजन ,मुकेश साहू ,जमुना देवी ,कंचन कुमारी,अरुण राम, वरुण सिंह, अंशु कुमारी ,सीमा उरांव, अनीता केरकेट्टा ,अनीता देवी,प्रीति कुमारी फारूक अंसारी लक्ष्मी देवी सुखमय कुंडू प्रीति तिर्की आदि का योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment