Ad image

वन्य प्राणी सप्ताह पर बरकाकला मध्य विद्यालय के सफल प्रतिभागी पुरस्कृत

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

वन्य प्राणी सप्ताह पर बरकाकला मध्य विद्यालय के सफल प्रतिभागी पुरस्कृत

इचाक

इचाक प्रखंड के बरकाकला मध्य विद्यालय में वन विभाग की ओर से वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वन्य प्राणी प्रमंडल हजारीबाग की ओर से 2 से 7 अक्टूबर तक विद्यार्थियों के बीच निबंध, क्विज और चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर बैग, स्टील की बोतल, फाइल और पेन देकर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में पीहू राज, अनुष्का कुमारी, अंशु रानी और संध्या कुमारी को पुरस्कार मिला। वहीं, क्विज प्रतियोगिता में श्रवण कुमार, मयंक कुमार, शशि कुमार और अंकुश कुमार राज पुरस्कृत हुए। चित्रकारी प्रतियोगिता में लक्ष्मी कुमारी, माही कुमारी, लाडली कुमारी और राजन कुमार को सम्मानित किया गया।

वनरक्षी सह वनपाल मुकेश कुमार ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह प्रखंड स्तर पर सिजुआ हाई स्कूल में पूर्व में आयोजित किया गया था। बरकाकला मध्य विद्यालय के विद्यार्थी वहां शामिल नहीं हो सके थे। इसलिए विद्यालय पहुंचकर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
मौके पर मुखिया सिकंदर कुमार राम, शिक्षा समिति अध्यक्ष रीना देवी, बसंत नारायण मेहता सहित शिक्षक अभिमन्यु कुमार, पंकज कुमार गुप्ता, राजेश उपाध्याय, रामस्वरूप पांडे, प्रदीप पांडे, संजू कुमारी, फुलेश्वर राम, अविनाश कुमार और वनकर्मी देवलाल महतो उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *