गैड़ा गांव में नम आंखों और भव्य मेल के साथ हुई माता रानी की विदाई, शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दुर्गा पूजा
झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गैड़ा में हर्षोल्लास और नम आंखों के साथ माता रानी की विदाई दी गई। दुर्गा पूजा के अवसर पर गैड़ा के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता रानी की पूजा-अर्चना करने, विदाई समारोह में शामिल होने और मेले का लुत्फ उठाने पहुंचे। जिसका आयोजन बेहद शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
समारोह की सफलता और क्षेत्र में मजबूत शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए उपमुखिया चंद्रदीप पांडेय, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मुकेश राय, सचिव कुमार सौरभ पांडेय, कोषाध्यक्ष उमेश पंडित समेत समस्त ग्रामीणों ने बरकट्ठा थाना प्रभारी आशीष भगत, एसआई सुभाष राम और उनकी पूरी प्रशासनिक टीम के प्रति आभार जताया है। उप मुखिया चंद्रदीप पांडेय और पूजा समिति के अध्यक्ष मुकेश राय ने संयुक्त रूप से कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में वाल्मीकि पासवान की भूमिका अहम रही।

