Ad image

श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में सांसद प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में सांसद प्रतिनिधियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

तीर्थ दर्शन यात्रा, बेटियों के बीच लहंगा वितरण, नमो फुटबॉल टूर्नामेंट और सामूहिक विवाह सहित विभिन्न योजनाओं की तैयारियों की हुई समीक्षा

बरही

श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में सांसद प्रतिनिधियों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र में सांसद से जुड़े विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के संचालन, उनकी तैयारियों और आम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा, बेटियों के बीच लहंगा वितरण कार्यक्रम, सांसद नमो फुटबॉल टूर्नामेंट, सामूहिक विवाह तथा श्राद्ध किट वितरण जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने सभी कार्यक्रमों को बेहतर समन्वय के साथ संचालित करने तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक उनका लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने, बेटियों के बीच लहंगा वितरण कार्यक्रम के जरिए सामाजिक सहयोग देने और नमो फुटबॉल टूर्नामेंट के माध्यम से युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने पर चर्चा हुई। वहीं, सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सहयोग देने तथा श्राद्ध किट वितरण के जरिए दुख की घड़ी में प्रभावित परिवारों की सहायता करने को लेकर भी विचार साझा किए गए।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि अजय साहू एवं विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव का सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी ने भगवा गमछा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर आपसी विचार-विमर्श किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में समन्वय स्थापित करना रहा। बैठक में लोकसभा सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, रामस्वरूप पासवान, मंडल सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल चौधरी, रिशु बर्णवाल, राजेंद्र चंद्रवंशी, सहदेव यादव एवं सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *