WhatsApp Group
Join Now
पूरी बादामपहाड़ एक्सप्रेस ट्रेन का सिदिरसाई एवं हल्दीपोखर में ठहराव की मांग
Contents
पूरी बादामपहाड़ एक्सप्रेस ट्रेन का सिदिरसाई एवं हल्दीपोखर में ठहराव की मांगप्रस्तावित समय सारणी के अनुसार सिदिरसाई स्टेशन को शामिल नहीं करने के पर हॉल्ट निर्माण समिति ने आक्रोश जताया है। बादामपहाड़ से पुरी के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी मिलने से कोल्हान और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।ज्ञात हो की उक्त एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर रेलवे बोर्ड ने 19 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी करने के बाद अब निगाहें 28 अक्टूबर पर टिकी है राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इसी दिन बादामपहाड़ से पुरी के लिए चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति के गृह क्षेत्र रायरंगपुर रेलवे स्टेशन पर भी कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। प्रस्तावित ट्रेन संख्या 18411/ 18412 के शुरू होने से जहां झारखंड और उड़ीसा के बीच रेल संपर्क मजबूत होने की उम्मीद की जा रही है वहीं प्रस्तावित समय सारणी के अनुसार पोटका प्रखंड के सिदिरसाई एवं हल्दीपोखर में एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं मिलने से रेलवे हॉल्ट निर्माण समिति सिदिरसाई ने असंतोष प्रकट करते हुए ठहराव सूची में सिदिसाई को भी शामिल करने की मांग की है ।रेलवे हॉल्ट निर्माण समिति सिदिरसाई के अध्यक्ष रामेश्वर पात्र ,उपाध्यक्ष उज्जवल कुमार मंडल, सचिव मंगल पान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि टाटा बादाम पहाड़ रेलवे लाइन में ठहराव के मुद्दे पर रेलवे विभाग द्वारा पोटका के साथ हर बार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसीलिए इस रूट में पड़ने वाली पोटका क्षेत्र पर दो स्टेशन हलुदपुखूर और सिदिरसाई में कोई भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं दिया गया है। फलस्वरूप पोटका के आम जनताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय सांसद एवं विधायक से भी इस पर कड़ी कदम उठाने की बातें हॉल्ट निर्माण समिति द्वारा कही गई। ट्रेन की समय सारणी इस प्रकार होगी यह ट्रेन प्रतिदिन रात 11:45 बजे पुरी से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1:45 बजे बादाम पहाड़ पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 18412 बादाम पहाड़ से पुरी एक्सप्रेसयह ट्रेन प्रतिदिन शाम 4:00 बजे बादाम पहाड़ से खुलकर अगले दिन सुबह 6:00 बजे पूरी पहुंचेगी।ट्रेन के परिचालन को लेकर स्थानीय सांसद , रेल मंत्रालय व देश के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रेलवे हॉल्ट निर्माण समिति सिदिरसाई आभार प्रकट किया है।प्रदर्शन में बाबूलाल सरदार, परमे टुडू,बबलू मुण्डा,हूड़ीग माझी, समरेश भगत, विद्याधर मंडल, कस्तूरी सरदार, सुधीर सुधीर सुधीर सोरेन, छोटा राय माझी, बुद्धेश्वर सरदार, डंगवा सरदार, बुद्ध सवर, सत्यवान मंडल, गोपी सरदार, जितेन सरदार, लेदु मुंडा, लखिन सरदार आदि उपस्थित थे।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
प्रस्तावित समय सारणी के अनुसार सिदिरसाई स्टेशन को शामिल नहीं करने के पर हॉल्ट निर्माण समिति ने आक्रोश जताया है। बादामपहाड़ से पुरी के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी मिलने से कोल्हान और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
ज्ञात हो की उक्त एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर रेलवे बोर्ड ने 19 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी करने के बाद अब निगाहें 28 अक्टूबर पर टिकी है राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू इसी दिन बादामपहाड़ से पुरी के लिए चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति के गृह क्षेत्र रायरंगपुर रेलवे स्टेशन पर भी कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
प्रस्तावित ट्रेन संख्या 18411/ 18412 के शुरू होने से जहां झारखंड और उड़ीसा के बीच रेल संपर्क मजबूत होने की उम्मीद की जा रही है वहीं प्रस्तावित समय सारणी के अनुसार पोटका प्रखंड के सिदिरसाई एवं हल्दीपोखर में एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं मिलने से रेलवे हॉल्ट निर्माण समिति सिदिरसाई ने असंतोष प्रकट करते हुए ठहराव सूची में सिदिसाई को भी शामिल करने की मांग की है ।
रेलवे हॉल्ट निर्माण समिति सिदिरसाई के अध्यक्ष रामेश्वर पात्र ,उपाध्यक्ष उज्जवल कुमार मंडल, सचिव मंगल पान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि टाटा बादाम पहाड़ रेलवे लाइन में ठहराव के मुद्दे पर रेलवे विभाग द्वारा पोटका के साथ हर बार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसीलिए इस रूट में पड़ने वाली पोटका क्षेत्र पर दो स्टेशन हलुदपुखूर और सिदिरसाई में कोई भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं दिया गया है। फलस्वरूप पोटका के आम जनताओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय सांसद एवं विधायक से भी इस पर कड़ी कदम उठाने की बातें हॉल्ट निर्माण समिति द्वारा कही गई।
ट्रेन की समय सारणी इस प्रकार होगी
ट्रेन संख्या 18411 पुरी से बादाम पहाड़ एक्सप्रेस

