Ad image

राहम गांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन

हंसराज चौरसिया
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

समाजिक जागरूकता, स्वच्छता और कुरीतियों के खिलाफ होगा अभियान

टंडवा-
कुन्दन पासवान

वनांचल महाविद्यालय टंडवा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा राहम गांव में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम स्थानीय दुर्गा मंडप प्रांगण में हुआ, जहां एनएसएस स्वयंसेवकों ने आयोजन किया।कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के संस्थापक सह पूर्व प्राचार्य प्रो. विगुल प्रसाद और एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। अपने संबोधन में प्रो. विगुल प्रसाद ने स्वयंसेवकों और ग्रामीणों को सामाजिक जागरूकता के महत्व से अवगत कराया। वहीं, डॉ. पाठक ने बताया कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के निर्देशानुसार यह शिविर 9 से 15 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान स्वयंसेवक ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि शिविर के तहत गांव में स्वच्छता अभियान, जल-संरक्षण, वृक्षारोपण किया जाएगा।

साथ ही अंधविश्वास, डायन-भूत प्रथा, ओझा-गुनी परंपरा, तिलक- दहेज प्रथा और नारी शिक्षा जैसे मुद्दों पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवक बिजली महतो, अमृतांश, रूपा, आरती, सुधा, स्वाति, रिंकी, सपना, नेहा, लक्ष्मी, आदिति, झुनियां, सुनिता, मनीषा, गीता और किरण की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम में प्रो. नवल किशोर प्रसाद, प्रो. एम.पी. सिंह, प्रो. मनोज कुमार सिन्हा, प्रो. मनोज कुमार पांडेय, डॉ. सरोज कुमार तिवारी, डॉ. नवल कुमार, प्रो. अनिल कुमार राणा, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. अंसार उल हक, अनिल कुमार महतो, प्रफुल्ल कुमार पांडेय, छोटन राम, युगेश्वर रजक, राजेन्द्र राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। वहीं पूर्व स्वयंसेवक उपेन्द्र पांडेय और मयंक पांडेय भी शामिल हुए।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार हैं जो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और पिछले वर्षों में झारखंड के सामाजिक राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन एवं रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में हंसराज झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र रूप से लेखन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दों सामाजिक न्याय लोकतांत्रिक विमर्श और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। आदिवासी समुदायों से संबंधित मुद्दों पर उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है और समुदाय के बीच जाकर उनके सामाजिक सरोकारों चुनौतियों और स्थानीय परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया है। प्रत्यक्ष अनुभव और स्थानीय संदर्भों को अपनी रिपोर्टिंग में शामिल करना उनकी पत्रकारिता की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। हंसराज को राजनीतिक संवाद और मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी कार्य करने का अनुभव है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की भूमिका केवल सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को सामने लाना और उन्हें व्यापक सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाना भी पत्रकार की जिम्मेदारी है।शैक्षणिक रूप से हंसराज रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का मेल उनके लेखन को विषय की समझ और भाषा दोनों स्तरों पर मजबूती प्रदान करता है।हजारीबाग जिले के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं। वह पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन के माध्यम से झारखंड के जमीनी मुद्दों सामाजिक बदलाव और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लगातार सामने ला रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *