Ad image

9 मासूमों की मौत! Coldrif सिरप बना मौत का दरवाजा, बिक्री पर लगा ताला

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

9 मासूमों की मौत! Coldrif सिरप बना मौत का दरवाजा, बिक्री पर लगा ताला

 

छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश –

 

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हुई मासूमों की दर्दनाक मौत ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। केवल नौ बच्चों की जिंदगीें इस जानलेवा सिरप Coldrif की वजह से खत्म हो गईं, और उनके परिवार अब गहरे शोक और आक्रोश के बीच हाशिये पर खड़े हैं।

 

 

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, यह अत्यंत दुखद और अस्वीकार्य है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिरप की बिक्री पर पूरे प्रदेश में तत्काल बैन लगा दिया गया। साथ ही, सिरप बनाने वाली तमिलनाडु की फैक्ट्री और कंपनी के अन्य उत्पादों की जांच भी तेज कर दी गई है।

 

 

 

जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सिरप में डाईएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की मात्रा अनुमेय सीमा से कहीं अधिक पाई गई, जो सीधे बच्चों की मौत का कारण बनी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य FDA द्वारा जांचे गए कुछ नमूने DEG मुक्त पाए गए थे, लेकिन तमिलनाडु FDA की रिपोर्ट ने मामले की भयावहता को और बढ़ा दिया।

 

 

इस त्रासदी ने पूरे देश को दवा सुरक्षा के सवालों के घेरे में ला दिया है। देशभर में 19 दवा निर्माण इकाइयों पर Risk-Based Inspection शुरू कर दी गई है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, ICMR, NEERI, CDSCO और AIIMS नागपुर की विशेषज्ञ टीम छिंदवाड़ा पहुंच चुकी है और बच्चों की मौत के असली कारणों की तह तक जाने में जुटी है।

 

 

 

स्थानीय लोग अब दहशत और गुस्से में हैं। माताएँ और पिता डर के साये में अपने बच्चों को सुरक्षित रखने की जद्दोजहद कर रहे हैं। हर कोई सवाल कर रहा है –आखिर क्यों हमारी औषध सुरक्षा व्यवस्था मासूमों की जान बचाने में विफल रही?

 

 

मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा है कि दोषियों को कठोरतम कानूनी कार्रवाई के तहत सजा दी जाएगी। प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि ऐसी भयावह त्रासदी दोबारा न हो, इसके लिए सख्त निगरानी और हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment