Ad image

कोडरमा पुलिस लाइन में हड़कंप, चालक की आत्महत्या ने हिलाया पूरा पुलिस महकमा, मरने से पहले छोड़ा विस्फोटक वीडियो

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कोडरमा-

 

कोडरमा से आई इस खबर ने पूरे पुलिस महकमे की नींव हिला दी है। पुलिस लाइन में तैनात चालक 42 वर्षीय मंसूर आलम ने आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उन्होंने अपने बैरेक के साथियों को फोन कर इस घटना की जानकारी दी थी। साथी तुरंत दौड़े आए और उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल, कोडरमा ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान मंसूर ने दम तोड़ दिया।

 

 

 

इस पूरे मामले को और सनसनीखेज बना दिया उस वीडियो ने, जिसे मंसूर आलम ने आत्महत्या से ठीक पहले रिकॉर्ड किया था। वीडियो में उन्होंने सीधे तौर पर दो थाना प्रभारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने साफ कहा कि उनकी मौत के जिम्मेदार जयनगर थाना प्रभारी बबलू सिंह और डोमचांच थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव होंगे। मंसूर का दावा था कि उनके बार-बार निलंबन के पीछे इन्हीं अधिकारियों का हाथ है और उन्हें झूठे कारणों से परेशान किया जा रहा था।

 

 

 

मंसूर आलम पिछले तीन महीने से निलंबित थे। यही नहीं, चार महीने में वे दो बार निलंबन का सामना कर चुके थे। विभागीय रिकॉर्ड के मुताबिक, उन पर ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में रहने और लापरवाही बरतने जैसे आरोप लगे थे। इन शिकायतों की जांच भी की गई और सत्य पाए जाने के बाद उन्हें निलंबित किया गया। मगर मरने से पहले छोड़े गए वीडियो ने इन आरोपों और उनकी आत्महत्या को लेकर एक नया मोड़ खड़ा कर दिया है।

 

 

 

पुलिस लाइन में इस घटना के बाद मातम छा गया है। जवानों के बीच सवाल उठ रहा है कि क्या मंसूर सचमुच अपनी लापरवाही और शराबखोरी के कारण इस स्थिति तक पहुंचे या फिर विभागीय राजनीति और व्यक्तिगत रंजिश ने उन्हें मौत की ओर धकेल दिया।

 

 

मुख्यालय डीएसपी रतिभान सिंह ने मामले पर बयान जारी करते हुए कहा कि मंसूर आलम पर शराब पीकर ड्यूटी करने की शिकायत मिली थी, जो जांच में सही पाई गई थी। इसी कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। लेकिन आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो और उसमें लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment