Ad image

झारखंड पुलिस ने ईद मिलाद-उन-नबी पर सुरक्षा कड़ी करने के जारी किए निर्देश

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रांची-

झारखंड पुलिस ने ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से मनाने के लिए राज्य के सभी जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। विशेष शाखा ने राज्य के सभी उपायुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा जाए। राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने आज जिले के सभी एसपी और एसएसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर पर्व के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी जिलों में जुलूस और कार्यक्रमों की जानकारी समय से इकट्ठा की जाएगी और संभावित संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने यह भी कहा कि आयोजकों, धार्मिक नेताओं और स्थानीय संगठनों के साथ संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भी सतर्कता बरती जाएगी ताकि भड़काऊ संदेश और अफवाहों के फैलने से रोका जा सके। जुलूस मार्गों पर सघन गश्ती और निगरानी के साथ किसी भी असामाजिक तत्व पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जो धर्म या पर्व की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान यदि कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति जुलूस में शामिल होता है, तो उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे।साथ ही, पुलिस प्रशासन ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक करने और संभावित विवादों को समय रहते सुलझाने के निर्देश दिए हैं। पर्व के दिन शराबबंदी लागू रहेगी और अवैध शराब, प्रतिबंधित मांस की बिक्री तथा जुए के ठिकानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जुलूस में बजाए जाने वाले लाउडस्पीकर या डीजे के माध्यम से किसी भी तरह के उत्तेजक या भड़काऊ संदेशों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए पुलिस ने कहा कि बोकारो में मवेशी विवाद, साहिबगंज में पटाखा फोड़ने को लेकर हुई आगजनी और हजारीबाग में पत्थरबाजी जैसी घटनाओं को दोहराया नहीं जाना चाहिए। प्रशासन और पुलिस मिलकर सुनिश्चित करेंगे कि ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व पूरे राज्य में शांति और सौहार्द्र के साथ मनाया जाए।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार हैं जो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और पिछले वर्षों में झारखंड के सामाजिक राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन एवं रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में हंसराज झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र रूप से लेखन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दों सामाजिक न्याय लोकतांत्रिक विमर्श और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। आदिवासी समुदायों से संबंधित मुद्दों पर उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है और समुदाय के बीच जाकर उनके सामाजिक सरोकारों चुनौतियों और स्थानीय परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया है। प्रत्यक्ष अनुभव और स्थानीय संदर्भों को अपनी रिपोर्टिंग में शामिल करना उनकी पत्रकारिता की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। हंसराज को राजनीतिक संवाद और मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी कार्य करने का अनुभव है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की भूमिका केवल सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को सामने लाना और उन्हें व्यापक सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाना भी पत्रकार की जिम्मेदारी है।शैक्षणिक रूप से हंसराज रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का मेल उनके लेखन को विषय की समझ और भाषा दोनों स्तरों पर मजबूती प्रदान करता है।हजारीबाग जिले के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं। वह पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन के माध्यम से झारखंड के जमीनी मुद्दों सामाजिक बदलाव और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लगातार सामने ला रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *