Ad image

आज से महंगाई का बड़ा झटका! कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, फेस्टिव सीजन में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की चिंता

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सेन्ट्रल डेस्क:

नई दिल्ली

 

अक्टूबर की शुरुआत से ही आम जनता की जेब पर महंगाई का नया हमला हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज सुबह से ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे व्यापारियों और रेस्त्रां संचालकों की चिंता बढ़ गई है। 19 किग्रा. वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 16 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई है।

 

images 6

नई दिल्ली में इंडियन ऑयल के अनुसार यह सिलेंडर अब 1595 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1580 रुपये में बिकता था। वहीं, कोलकाता में यह सिलेंडर 1700 रुपये, मुंबई में 1547 रुपये और चेन्नई में 1754 रुपये में उपलब्ध होगा। राजधानी दिल्ली में जहां 15 रुपये की वृद्धि हुई है, वहीं मेट्रो शहरों में 16 रुपये का बड़ा बढ़ावा लागू हुआ है।

 

 

विशेष ध्यान देने योग्य है कि पिछले कुछ महीनों में तेल कंपनियां लगातार कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाती रही थीं। सितंबर में 51 रुपये 50 पैसे, अगस्त में 33 रुपये 50 पैसे और जुलाई में 58 रुपये की कटौती हुई थी। लेकिन अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही यह अचानक बड़ा झटका बनकर सामने आया है।

 

 

हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत रखे गए हैं। 14 किग्रा. वाले घरेलू सिलेंडर नई दिल्ली में 853 रुपये, कोलकाता में 879 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये में उपलब्ध हैं।

 

 

विशेषज्ञों का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी छोटे व्यवसायों और रेस्त्रां संचालकों की लागत को सीधे प्रभावित करेगी, और फेस्टिव सीजन में उपभोक्ताओं के लिए और महंगाई का दबाव बढ़ा सकती है।

 

 

सवाल यह उठता है कि क्या सरकारी कदम इस महंगाई के दबाव को रोक पाएंगे या आम जनता की जेब पर और भारी पड़ेगा।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार हैं जो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और पिछले वर्षों में झारखंड के सामाजिक राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन एवं रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में हंसराज झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र रूप से लेखन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दों सामाजिक न्याय लोकतांत्रिक विमर्श और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। आदिवासी समुदायों से संबंधित मुद्दों पर उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है और समुदाय के बीच जाकर उनके सामाजिक सरोकारों चुनौतियों और स्थानीय परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया है। प्रत्यक्ष अनुभव और स्थानीय संदर्भों को अपनी रिपोर्टिंग में शामिल करना उनकी पत्रकारिता की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। हंसराज को राजनीतिक संवाद और मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी कार्य करने का अनुभव है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की भूमिका केवल सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को सामने लाना और उन्हें व्यापक सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाना भी पत्रकार की जिम्मेदारी है।शैक्षणिक रूप से हंसराज रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का मेल उनके लेखन को विषय की समझ और भाषा दोनों स्तरों पर मजबूती प्रदान करता है।हजारीबाग जिले के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं। वह पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन के माध्यम से झारखंड के जमीनी मुद्दों सामाजिक बदलाव और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लगातार सामने ला रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *