Ad image

भाजपा नेता डॉ. दिलीप सोनी ने अरुण कश्यप से मुलाकात कर स्वास्थ्य लाभ की कामना की

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भाजपा नेता डॉ. दिलीप सोनी ने अरुण कश्यप से मुलाकात कर स्वास्थ्य लाभ की कामना की

 

रांची

 

भाजपा नेता एवं पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. दिलीप सोनी ने बुधवार को पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य अरुण कश्यप से नागरमल मोदी सेवा सदन, रांची में मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ज्ञात हो कि अरुण कश्यप बिहार विधानसभा के नालंदा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा एवं पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की ओर से चुनाव प्रचार में गए थे। प्रचार के दौरान वे अचानक फिसलकर गिर गए, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा विधानसभा के प्रत्याशी एवं बिहार सरकार के सरवन कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें एंबुलेंस से रांची भेजने की व्यवस्था की। वर्तमान में वे सेवा सदन, रांची में चिकित्सकों की देखरेख में भर्ती हैं। डॉ. दिलीप सोनी ने कहा कि अरुण कश्यप जी संगठन के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता हैं। हम सबकी प्रार्थना है कि वे शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और पुनः सक्रिय रूप से संगठन के कार्यों में जुड़ें। संगठन की ओर से यह संदेश दिया गया कि इस कठिन समय में मोर्चा परिवार उनके साथ खड़ा है।

Share This Article
Leave a Comment